कार और टेंपों में जोरदार टक्कर, 1 की हुई मौत

ऊना : ऊना-अंब नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा पेश आया है। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हुआ है। यहां गांव दियाडा में मंगलवार सुबर एक कार और टेंपो के बीज आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।



प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय कार अंब की ओर से आ रही थी और टेंपो ऊना की तरफ से आ रहे थे। इसी बीच दियाडा में दोनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के समय कार में दो लोग सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी की कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे दो लोगों को बाहर निकाला और इलाज के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे का इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल