शादी से लौटते समय खाई में गिरी कार, पांच युवकों की हुई मौत

मंडी : वरधाण गांव के पास एक मारुति कार गहरी ढांक में गिरने से ये हादसा हुआ, जिसमें धमच्याण गांव के पांच युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मंडी जिले की चौहारघाटी में देर रात एक भीषण सड़क हादसे में पांच युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।




मृतक युवक बरोट में एक शादी समारोह में गए थे और लौटते समय यह हादसा हो गया। इस घटना की सूचना तब मिली, जब रविवार सुबह एक भेड़पालक ने सड़क से करीब 700 मीटर नीचे खेतों में दुर्घटनाग्रस्त कार को देखा। उन्होंने तुरंत गांववालों को सूचित किया, जिसके बाद पंचायत प्रतिनिधियों ने टिक्कन पुलिस चौकी को इस हादसे की जानकारी दी।

मृतकों की पहचान राजेश, गंगू, कर्ण, सागर और अजय के रूप में हुई है, जिनकी उम्र 16 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर शवों को खाई से बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। इस हादसे की खबर से चौहारघाटी में शोक की लहर फैल गई है, और गांव में गमगीन माहौल बना हुआ है।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर भेज दिया है। पोस्टमार्टम और पंचनामे के बाद शवों को परिजनों को सौंपा जाएगा। एसपी मंडी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है और युवाओं की असामयिक मृत्यु से परिवारों में गहरा दुख व्याप्त है।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला मंडी के बरोट के समीप लचकन्डी में गत रात्रि सड़क दुर्घटना में पांच लोगों के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने सड़क दुर्घटना के प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। जिला प्रशासन द्वारा मृतकों के परिजनों को फौरी राहत के रूप में 25-25 हजार रुपये प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की है। पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने जिला मंडी के बरोट के समीप लचकंडी में हुए सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर