अधूरे विकास कार्यों को जल्द पूरा करें अधिकारी : आशीष बुटेल

 अधूरे विकास कार्यों को जल्द पूरा करें अधिकारी : आशीष बुटेल

सीपीएस ने ब्लॉक में विकास कार्यों की समीक्षा की


 पालमपुर : केवल  कृष्ण /

पालमपुर निर्वाचन क्षेत्र की 36 पंचायतों में विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर खण्ड विकास अधिकारी पालमपुर के सभागार में बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक की अध्यक्षता मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने की। 

बैठक में सीपीएस ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों से पंचायत समिति सदस्यों द्वारा प्रस्तावित विभिन्न विकास कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिये, ताकि लोगों को इन विकास कार्यों का समय पर लाभ मिल सके। इसके अलावा सभी लंबित विकास कार्यों को भी शीघ्र पूरा करने को कहा और इन विकास कार्यों के लिए रखी धनराशि को समय सीमा के भीतर खर्च किया जा सके। उन्होंने जनहित व विकास से जुड़े कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था लोकतंत्र का महत्वपूर्ण अंग है और सरकार पंचायतों को विकास के लिए पर्याप्त धन उपलब्ध करवा कर सशक्त बनाया है। उन्होंने कहा कि पालमपुर विकास खंड के अंतर्गत वित्त वर्ष 2024-25 में मनरेगा मद् के अंतर्गत 608.98 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। जिसमें 145190 कार्य दिवस अर्जित किए गए हैं। इसमें 74 परिवारों ने 100 दिन से ज्यादा रोजगार कार्य पूर्ण किया है। 

  उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष प्राकृतिक आपदा के दौरान पालमपुर विकास खण्ड में 33 लाभार्थियों को आवास आबंटित किए गए। इस वर्ष प्रधानमंत्री आवास योजना में विकास खण्ड पालमपुर में 594 घर आवंटित कर दिये गये हैं। 15वें वित्त आयोग में लगभग 9 करोड रुपए खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि योजना का लाभ आम आदमी तक पहुंचे, इसके लिए सभी कार्य तय सीमा के भीतर पूर्ण किये जायें।

बैठक में बीडीओ पालमपुर भानु प्रताप सिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पालमपुर त्रिलोक चन्द , प्रदेश संयोजक कांग्रेस विजय कुमार , पंचायत समिति सदस्य और विभिन्न पंचायत के प्रधान , पंचायत सचिव , तकनीकी सहायक , ग्राम रोजगार सेवक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद