बदलते मौसम और प्रदूषण से बच्चों को कैसे बचाएं : डॉ अर्चिता महाजन

बदलते मौसम और प्रदूषण से बच्चों को कैसे बचाएं : डॉ अर्चिता महाजन 

बच्चों को नजला जुकाम ज्यादा परेशान क्यों करता है

बच्चों को बहुत ज्यादा जरूरत पड़ने पर ही एंटीबायोटिक दें उन्हें एंटीबायोटिक का आदि ना बनाएं



 

डॉ अर्चिता महाजन न्यूट्रिशन डाइटिशियन और चाइल्ड केयर होम्योपैथिक फार्मासिस्ट और ट्रेंड योगा टीचर नॉमिनेटेड फॉर पद्म भूषण राष्ट्रीय पुरस्कार और पंजाब सरकार द्वारा सम्मानित ने बताया कि सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस होने लगी है, जिसके कारण लोग बीमारियों का सामना कर रहे हैं | इसके अलावा सिर में भारीपन, खांसी, जुकाम और थकान जैसी कई समस्याएं भी होने लगी है | बदलते मौसम और प्रदूषण के कारण बच्चों को नैला जुकाम बहुत जल्दी हो जाता है क्योंकि उनकी इम्यूनिटी थोड़ी कमजोर होती है ऐसे में आपको कुछ घरेलू मसाले की सहायता से बच्चों की इम्युनिटी बढ़ा सकते हैं। पिसी हुई काली मिर्च का प्रयोग बच्चों को किसी न किसी तरीके से चाहे दही में डाल कर दे चाहे सब्जी में और यदि बच्चा बहुत ज्यादा आनाकानी करें तो उसे शहद में डाल कर दें। अदरक का प्रयोग बढ़ा दे अदरक वाली चाय यदि बच्चा चाय पीता है तो बहुत बढ़िया है नहीं तो इसका रस निकालकर काली मिर्च के पाउडर के साथ शहर में मिला कर दिया जा सकता है। बच्चों को दूध बदलते मौसम में नहीं देना चाहिए जिनकी इम्यूनिटी कमजोर है उनका रेशा जल्दी बनता है इसलिए दूध में हल्दी डालकर बच्चों को दी जा सकती है हल्दी वाला दूध रेशा नहीं बनाएगा। जिन बच्चों को मौसम बदलने पर जल्दी-जल्दी नाक बहना शुरू हो जाता हो उन बच्चों को सुबह-शाम दो बार शुद्ध देसी घी यदि नहीं मिले तो सरसों का तेल की दो-तीन बूंदे दोनों नाक में छेदों में डाल देनी चाहिए। बच्चों को शरीर पूरी तरह कपड़ों से ढका रहना चाहिए। रात को सोते समय नजला जुकाम के ग्रस्त बच्चों को बेसन वाला दूध रात को सोते समय जरूर देना चाहिए। बहुत ज्यादा जरूरी हो तभी बच्चों को एंटीबायोटिक दें। छोटे-मोटे रोगों के लिए बच्चों को एंटीबायोटिक बिल्कुल नहीं देना चाहिए क्योंकि यह एंटीबायोटिक गंभीर रोगों में फिर शरीर पर काम नहीं करता हर बार उससे ज्यादा मिलीग्राम का एंटीबायोटिक देना पड़ता है धीरे-धीरे शरीर उसका आदि हो जाता है ऐसे में बच्चों को एंटीबायोटिक ज्यादा जरूरत पड़ने पर ही दें। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

मात्र 6 घंटों के भीतर बच्चों को ढूंढ निकाला ज्वाली पुलिस ने, परिजनों ने किया धन्यवाद

बतराहन के वार्ड नंबर 6 को जाने वाली सड़क का काम शुरू, प्रधान तमन्ना धीमान शर्मा ने विधायक भवानी सिंह पठानिया का जताया आभार

बरोट पुल के समीप हुई बाईक व स्कूटी क़ी टक्कर,. बाईक चालक गंभीर घायल

बरोट पुल हादसे में घायल खैरियां के 23 वर्षीय अनीश ने तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

ब्राह्मण सभा की मासिक बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए इस बार

सर्पदंश से बचाव और समय पर उपचार पर जोर, नूरपुर में सर्पा सहायकों’ का प्रशिक्षण आयोजित

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग