पंजाब सरकार कर्मचारी ,पेंशनरों की समस्या पहल आधार पर हल करें सतीश शर्मा ,

 पंजाब सरकार कर्मचारी ,पेंशनरों की समस्या पहल आधार पर हल करें सतीश शर्मा ,


विधानसभा उप चुनावो में झंडा मार्च किए जाएंगे अन्य राज्यों की तरह पंजाब सरकार अपने कर्मचारियों को 53% डीए दिया जाए                                            

सुजानपुर पंकज , अविनाश शर्मा/ पंजाब पीडब्ल्यूडी फील्ड एंड वर्कशाप वर्कर यूनियन वाटर सप्लाई एंड सैनिटेशन जिला पठानकोट चैयरमैन सतीश शर्मा की अध्यक्षता मे कार्यकरनी की बैठक हुई जिसमें पंजाब सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया गया इस संबंधी जानकारी देते हुए प्रधान राजिन्द्र कुमार, महासचिव सुरेश कुमार ,चैयरमैन सतीश शर्मा, मोहन सिंह, सुरेंद्र सैनी ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा कर्मचारियों के मसले हल नहीं किए जा रहे जिसको लेकर पंजाब सरकार के कर्मचारी पेंशनरों में भारी निराशा पाई जारी है उन्होंने कहा कि अगर दीपावली से पहले डीए किसते , पे कमीशन का बकाया की जल्द घोषणा नहीं की गई तो पंजाब के कर्मचारी पेंशनर्स विधानसभा उपचुनाव में झडा मार्च करेंगे उन्होंने कहा कि चंडीगढ़, जम्मू कश्मीर, हरियाणा, हिमाचल सरकार द्वारा अपने कर्मचारियों को डीए 53% दिया जा रहा है जबकि पंजाब सरकार द्वारा कर्मचारियों को 38% डीए दिया जा रहा है वही पुरानी पेंशन लागू की जाए ,पे कमीशन का बकाया नहीं दिया जा रहा उन्होंने कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पंजाब के आउटसोर्स, अस्थाई कर्मचारी रेगुलर करने की घोषणा की गई है उसको असली अमलीजामा बनाकर अस्थाई कर्मचारियों को रेगुलर किया जाए उन्होंने कहा वाटर सप्लाई सैनिटेशन एचओडी लिस्टमेंट डिपार्टमेंट ठेकेदारों 18000 वेतन दिया है जबकि आउटसोर्स कर्मचारियों को मात्र 11600 मिल रहे हैं उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार से मांग कि है कि लिस्टमेंट ठेकेदार कर्मचारी, आउटसॉस कर्मचारियों का वेतन एक सम्मान किया जाए, आउटसोर्स कर्मचारियों को विभाग में लेकर वेतन ईनके खाते में डाला जाए उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी ने कर्मचारियों, पेंशनरों के साथ चुनावी वादे किए हैं उनको पंजाब सरकार शीघ्र पूरे करें जिसके तहत वेतन आयोग की त्रुटियां दूर की जाए, आउटसोर्स, ठेका कर्मचारियों अस्थाई कर्मचारियों को स्थाई किया जाए, पुरानी पेंशन स्कीम 1972 रूल के मुताबिक लागू की जाए, पे कमीशन का बकाया जनवरी 2016 से दिया जाए ,15 प्रतिशत डीए कि किसते का बकाया दिया जाए , मेडिकल कैशलेस सुविधा दी जाए, वॉटर सप्लाई एंड सैनिटेशन फील्ड कर्मचारियों को टाइमस्केल , मृतक 140कर्मचारियों के आश्रितों को बिना शर्त नौकरी दी जाए, उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार दीपावली से पहले 15% दिए कर्मचारी पेंशनरों को मुख्यमंत्री देने की घोषणा करें नहीं तो उपचुनावों में कर्मचारी पेंशनरों द्वारा संघर्ष किए जाएंगे इस मौके पर मोहन सिंह,सुरिंदर सैनी, ,यशपाल, रामलाल, सतिंदर कुमार, बलवंत सिंह, रमेश लाल, पवन कुमार, प्यारा सिंह, सतिंदर कुमार,निर्मल सिंह, पूर्ण चंद, शमशेर सिंह , दलजीत सिंह, सतवीर सिंह, अविनाश चंद्र ,विजय कुमार, रवि कुमार, सिकंदर सिंह मुकुंद लाल सैनी, करण सिंह, विजय कुमार, वीर सिंह उपस्थित थे ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

मात्र 6 घंटों के भीतर बच्चों को ढूंढ निकाला ज्वाली पुलिस ने, परिजनों ने किया धन्यवाद

बतराहन के वार्ड नंबर 6 को जाने वाली सड़क का काम शुरू, प्रधान तमन्ना धीमान शर्मा ने विधायक भवानी सिंह पठानिया का जताया आभार

बरोट पुल के समीप हुई बाईक व स्कूटी क़ी टक्कर,. बाईक चालक गंभीर घायल

बरोट पुल हादसे में घायल खैरियां के 23 वर्षीय अनीश ने तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

ब्राह्मण सभा की मासिक बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए इस बार

सर्पदंश से बचाव और समय पर उपचार पर जोर, नूरपुर में सर्पा सहायकों’ का प्रशिक्षण आयोजित

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग