दिवाली से एक दिन पूर्व फतेहपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, कुटवासी में पकड़ी 64 पेटी देसी शराब

दिवाली से एक दिन पूर्व फतेहपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, कुटवासी में पकड़ी 64 पेटी देसी शराब




( फतेहपुर : वलजीत ठाकुर )

पुलिस थाना फतेहपुर की टीम को दिवाली से एक दिन पूर्व मतलब बीती रात एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । जिस दौरान पुलिस ने कुटवासी में एक गाड़ी से 64 पेटी देसी शराब बरामद करते हुए मामला दर्ज किया है । इस बारे में  जानकारी देते डीएसपी जवाली बीरी सिंह राठौर ने बताया फतेहपुर पुलिस की टीम  बीती रात थाना प्रभारी पवन  गुप्ता के नेतृत्व में करीब एक बजे मोच क्षेत्र में गश्त पर थी इस दौरान एक पिकअप गाड़ी कुटवासी मार्ग पर घूमती हुई स्थानीय एक व्यक्ति के घर के मुख्य द्बार के अंदर चली गई । जिसका जब पीछा करते -करते पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से 64 पेटी देसी शराब की बरामद की गई ।

बताया इस दौरान गाड़ी चालक अजय कुमार स्पुत्र जुल्फी राम ,गांव पिपलीबाला ,होशियारपुर पंजाब जोकि ऊना से शराब की खेप लेकर आया था । पुलिस की गिरफ्त में आया । बताया पुलिस ने भी मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है ।

इस दौरान टीम में एएसआई शक्तिनन्दन ,हबलदार कृपाल ,एचएचसी न्यूटर्न ,एचएचसी रमेश ,आरक्षी राजीव व मुनीश शामिल रहे ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल