उपायुक्त ने वृद्धाश्रम भंगरोटू व दिव्य मानव ज्योति अनाथालय डैहर में आवासियों को भेंट किए दिवाली उपहार

उपायुक्त ने वृद्धाश्रम भंगरोटू व दिव्य मानव ज्योति अनाथालय डैहर  में आवासियों को भेंट किए दिवाली उपहार



मंडी : जिला रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त अपूर्व देवगन ने वृद्ध आश्रम भंगरोटू के सभी वृद्धजनों व दिव्य मानव ज्योति अनाथालय के बच्चों  को दीपावली के पावन पर्व पर शुभकामनाओं के साथ-साथ मिठाई व अन्य उपहार भेंट किए।
उपायुक्त ने उपमंडल बल्ह के भंगरोटू स्थित वृद्ध आश्रम में वृद्धजनों से मिलकर‌ उनका हाल-चाल जाना। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। उन्होंने उपमंडल सुंदरनगर के डैहर स्थित दिव्य मानव ज्योति अनाथालय के सभी बच्चों के साथ सीधा संवाद कर दीपावली की खुशियों का अनूठा उपहार प्रदान किया। 
उपायुक्त ने वृद्धजनों और विशेष बच्चों को संस्थानों में प्रदान की जा रही सुविधाओं का निरीक्षण भी किया तथा बेहतर से बेहतर सुविधा प्रदान करने में सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने विशेष बच्चों से संवाद करते हुए उनसे उनके ज़िन्दगी के लक्ष्य के बारे में जाना तथा सभी से बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने व भविष्य में नई ऊंचाइयों को हासिल करने के लिए सहयोग का आग्रह किया। इस दौरान उपस्थित सभी वृद्ध जनों और बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह स्पष्ट झलक रहा था। इस अवसर पर विशेष बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
 उपायुक्त ने बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए उन्हें दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर एपीएमसी अध्यक्ष संजीव गुलेरिया, अतिरिक्त उपायुक्त रोहित राठौर, एसडीएम बल्ह स्मृति नेगी, जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव ओ.पी. भाटिया और जिला बाल संरक्षण अधिकारी एन आर ठाकुर भी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल