विधानसभा अध्यक्ष ने जल शक्ति विभाग के उप-मंडल कार्यालय नैनीखड्ड का किया शुभारंभ

 विधानसभा अध्यक्ष ने जल शक्ति विभाग के उप-मंडल कार्यालय नैनीखड्ड का किया शुभारंभ 

नैनीखड्ड क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों के लोगों को विभागीय सेवाओं की मिलेगी सुविधा


310 करोड़ रूपयों की धनराशि से 55 परियोजनाओं का निर्माण कार्य प्रगति पर

चंबा, (बनीखेत) : जितेन्द्र खन्ना /

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत जल शक्ति विभाग के उप-मंडल कार्यालय नैनीखड्ड (डूंडियारा- बांग्ला) का शुभारंभ किया। 

कुलदीप सिंह पठानिया ने इस अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जल शक्ति विभाग के उप-मंडल कार्यालय (सहायक अभियंता) के शुरू होने से अब इस क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों के लोगों को विभाग से संबंधित विभिन्न सेवाओं के लिए स्थानीय स्तर पर सुविधा होगी तथा इस क्षेत्र में जारी विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के कार्यों में तीव्रता भी सुनिश्चित बनाई जा सकेगी । 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य सरकार की प्रदेश के सर्वांगीण विकास की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि जल शक्ति विभाग द्वारा भटियात विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विभागीय योजनाओं की परिपूर्णता को हासिल करने के लिए विशेष कार्य योजना तैयार की गई है। 

साथ में उन्होंने ये भी कहा कि कार्य योजना को व्यावहारिक रूप देने के लिए जारी वित्त वर्ष के दौरान जल शक्ति विभाग द्वारा 55 विभिन्न परियोजनाओं के निर्माण पर 310 करोड़ रूपयों की धनराशि व्यय की जा रही है। 

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि अगले दो वर्षों के दौरान पेयजल , सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण कार्यों एवं मल निकासी योजनाओं के लिए लगभग 300 करोड़ रूपयों की राशि से विभिन्न परियोजनाओं के निर्माण का भी आकलन किया गया है।

अपने संबोधन में कुलदीप सिंह पठानिया ने भटियात विधानसभा क्षेत्र में जारी विभिन्न विकास कार्यों का जिक्र भी किया ।

उन्होंने कहा कि गत वर्ष शुरू की गई 21 सड़क परियोजनाओं में से 11 सड़क परियोजनाएं इस क्षेत्र से संबंधित हैं । इसी तरह जल शक्ति विभाग द्वारा विभिन्न पेयजल एवं सिंचाई योजनाओं के अंतर्गत 116 करोड़ रुपयों की धनराशि इस क्षेत्र में व्यय की जा रही है। साथ में 82 करोड़ की लागत वाली नई योजनाओं के प्रस्ताव भी तैयार किए गए हैं। 

विधानसभा अध्यक्ष ने इस दौरान स्थानीय लोगों समस्याओं का समाधान भी किया  

विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया का इससे पहले अधीक्षण अभियंता राजेश मोगरा ने स्वागत किया। उन्होंने इस क्षेत्र में निर्माणाधीन विभिन्न विभागीय परियोजनाओं के तहत प्रगति की जानकारी भी प्रदान की।  

इस अवसर पर सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम कृष्ण चंद्, एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज, एसडीएम चुवाड़ी पारस अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता जल शक्ति राजेश मोगरा, लोक निर्माण दिवाकर सिंह पठानिया, विद्युत राजीव ठाकुर, वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन, अधिशासी अभियंता विद्युत पंकज राठौर, जल शक्ति राकेश ठाकुर, खंड विकास अधिकारी मनीष कुमार, भटियात कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों में तरुण मल्होत्रा, राजीव कौशल, स्थानीय ग्राम पंचायत के उप प्रधान संजीव कुमार एवं ग्राम पंचायत वैली के उप प्रधान जैसी राम सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर