सरदार पटेल के 150वीं जयंती वर्ष पर प्रदेशभर में आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम : चंद्रशेखर

सरदार पटेल के 150वीं जयंती वर्ष पर प्रदेशभर में आयोजित होंगे  विभिन्न कार्यक्रम : चंद्रशेखर



धर्मपुर( मंडी )  : सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती (31 अक्टूबर )की पूर्व संध्या पर विधायक धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र चंद्रशेखर ने कहा कि सरदार पटेल  के 150वीं जयंती  पर प्रदेशभर में राष्ट्रीय सेमीनार, वाद -विवाद प्रतियोगिता, विरासत यात्रा एवं शैक्षणिक भ्रमण, प्रदर्शनी सहित  विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस सन्दर्भ में वर्षभर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों का प्रारूप तैयार किया गया है जिसका विधिवत शुभारम्भ माननीय मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। यह बात उन्होंने धर्मपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि धर्मपुर में सरदार वल्लभभाई पटेल की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल प्रत्येक जाति, समुदाय, पंथ और सभी भारतवासियों के सरदार थे तथा उनके जीवन का प्रतिक्षण उनकी देशभक्ति, संघर्षशीलता, त्याग,आत्मविश्वास, ईमानदारी व कर्तव्य निष्ठा का परिचय कराता है।

सरदार वल्लभभाई पटेल त्याग की मूर्ति थे। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने न केवल देश के स्वतन्त्रता संग्राम में अपनी अग्रणी भूमिका निभाई अपितु देश के स्वतंत्रता  के उपरांत 561 से अधिक देसी रियासतों का भारत संघ में विलय किया। इस उपलक्ष्य पर उन्होंने सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के सहायक आचार्य डॉ राकेश कुमार शर्मा द्वारा लिखित लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन वृत्त पुस्तक के मुखपृष्ठ को जारी किया जिसका विमोचन माननीय मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा।  डॉ राकेश शर्मा ने उन्हें लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन परिचय पुस्तक भी भेंट की।इस उपलक्ष्य पर कन्हैया लाल सैनी सेवानिवृत सह आचार्य एवं डॉ जगदीप वर्मा भी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय सवात चैंपियनशिप में हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, 23 पदकों पर जमाया कब्जा

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

नूरपुर जिला बना तो राजा का तालाब हो जिला मुख्यालय, चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा सुविधाजनक : भवानी सिंह पठानिया

26 वर्षीय शिक्षिका पर 11वीं के नाबालिग छात्र को ले जाने का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

सिद्धपुर-घाड़ में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, रसोई की ग्रिल तोड़कर घुसे चोर

कलखर चौक पर डंगे से गिरकर व्यक्ति की मौत, बस का इंतजार करते समय हुआ हादसा

M.Sc. Agriculture में प्रिया मनकोटिया ने हासिल किया गोल्ड मेडल, बतराहण पंचायत का नाम किया रोशन

मंडी की बेटी सलोनी ने चमकाया नाम, असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पद पर हुआ चयन

पौंग वेटलैंड में अवैध खेती का दायरा घटने के बजाय बढ़ा, नई घास नष्ट होने से प्रवासी पक्षियों के सामने भोजन का संकट, पौंग वैटलैंड मैं पिछले वर्ष गाऊयों की बिसफोटक से मौत हुयी थी

87 वर्षीय सैनिक विधवा को घर-द्वार पर मिला जीवन प्रमाण पत्र, बैंक जाने की परेशानी से मिली राहत