वनतुंगली में केंठू राम का मकान हुआ ध्वस्त, खुले आसमान में समान सहित रहने को मजबूर

वनतुंगली में केंठू राम का मकान हुआ ध्वस्त, खुले आसमान में समान सहित रहने को मजबूर




( नगरोटा सूरियां  : प्रेम स्वरूप शर्मा  )

नगरोटा सूरियां (कांगड़ा) : ज्वाली विधानसभा हल्के के विकासखंड नगरोटा सूरियां की पंचायत वनतुंगली निवासी केंठू राम का मकान अचानक गिर गया। गनीमत यह रही कि मकान दिन में गिरा और अंदर कोई नहीं था, नहीं तो कोई बड़ी दुर्घटना हो जाती। कोई भी दूसरा आशियाना नहीं होने के कारण केंठू राम का परिवार अब खुले में खेतों में समान रख कर सोने को मजबूर है। गरीब केंठू राम अपंग है और उसका बेटा दिहाड़ीदार है। परिवार में नौ सदस्य हैं। ऐसे में उन्हें परिवार पालने में पहले ही परेशानी उठानी पड़ रही है और अब मकान गिरने से उसकी मुसीबत और बढ़ गई है। केंठू राम ने बताया कि एक साल पहले बरसात में उसका मकान दरक गया था और मकान मुरम्मत की पटवारी ने रिपोर्ट भी बनाई थी, लेकिन उन्हें मकान की मुरम्मत के लिए आज तक कोई भी धनराशि नहीं मिली। अगर प्रशासन समय पर मकान मुरम्मत के लिए धनराशि उपलब्ध करवा देता तो आज उसका मकान नहीं गिरता। उन्होंने प्रशासन व सरकार से गुहार लगाई है कि उसे मकान बनाने के लिए सहायता राशि उपलब्ध करवाई जाए। वहीं उसने प्रशासन से रहने की अस्थायी व्यवस्था करने की भी गुहार लगाई है। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल