मोदी ने हिमाचल के औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में 500 करोड़ की लागत से तैयार किण्वन औद्योगिक प्लांट का उद्घाटन : बिहारी

 मोदी ने हिमाचल के औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में 500 करोड़ की लागत से तैयार किण्वन औद्योगिक प्लांट का उद्घाटन : बिहारी

भाजपा नेताओं ने पीएम मोदी और जेपी नड्डा का जताया आभार


कांग्रेस पार्टी के नेताओं को केंद्र सरकार का काम देखना चाहिए

शिमला, भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना दूसरा घर मानते है और पीएम मोदी ने हिमाचल प्रदेश को करोड़ों की सौगातें देकर साबित कर दिया कि हिमाचल मोदी जी का दूसरा घर है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को हमेशा हिमाचल की चिंता रहती है और जिस प्रकार से जेपी नड्डा ने केंद्र में हिमाचल का पक्ष रखा है इस सब सौगातें इसी का परिणामस्वरूप है। कांग्रेस पार्टी के नेताओं को यह सब देखना चाहिए, केंद्र सरकार के इन सब कदमों की सराहना करनी चाहिए, केंद्र ने हिमाचल में विकास का हमेशा ध्यान रखा है।

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली से वर्चुअली जुड़ कर हिमाचल के औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में 500 करोड़ की लागत से तैयार किण्वन औद्योगिक प्लांट का उद्घाटन किया। इस दौरान मोदी ने देशभर में 12855 करोड़ रुपए से ज्यादा के विभिन्न प्रोजेक्ट का रिमोट का बटन दबाकर उद्घाटन और शिलान्यास किया।

उन्होंने कहा कि हिमाचल के नालागढ़ के किण्वन उद्योग में एंटीबायोटिक दवाइयों का रॉ मैटेरियल तैयार किया जाएगा। दावा किया जा रहा है कि इस उद्योग से देशभर में बनने वाली एंटीबायोटिक दवाइयों का 50 प्रतिशत रॉ मैटीरियल सप्लाई किया जाएगा। वर्चुअली उद्घाटन अवसर पर दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा भी मौजूद रहे।

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने हिमाचल के बिलासपुर एम्स में जन औषधि केंद्र व एम्स कैंपस में रेजिडेंशियल कैंपस व अन्य सुविधाओं का उद्घाटन किया। कुल्लू और चंबा मेडिकल कालेज में उन्होंने क्रिटिकल केयर ब्लाक का भी शिलान्यास किया। बेरोजगार युवाओं को दिया नियुक्ति पत्र इससे पहले वर्चुअल माध्यम से आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी देशभर में रोजगार मेले में 51 हजार से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए। पूरे देश में इस तरह के रोजगार मेले 40 जगह आयोजित किए गए। हिमाचल में भी 369 युवाओं को रोजगार दिया गया।

उन्होंने कहा कि चंबा मेडिकल कॉलेज में क्रिटिकल केयर ब्लॉक का किया शिलान्यास, चंबा के पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में करीब 12 करोड़ की लागत से क्रिटिकल केयर ब्लॉक स्थापित किया जाएाग। इस क्रिटिकल केयर ब्लॉक को केंद्र सरकार की ओर से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत बजट मुहैया करवाया गया है। कुल्लू में भी लगभग इतनी ही लागत से क्रिटिकल केयर ब्लॉक बनाया जाएगा। इस 50-50 बैड के क्रिटिकल केयर ब्लॉक में मशीनरी और आवश्यक उपकरण को स्थापित करने के लिए एनबीसीसी कंपनी के साथ एमओयू साइन किया गया है। चंबा मेडिकल कालेज के लिए एनबीसीसी कंपनी को पहली किश्त के तौर पर 6 करोड़ 98 लाख का बजट भी जारी कर दी गई है।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, राज्य सभा सांसद सिकन्दर कुमार, हर्ष महाजन, इंदू गोस्वामी, सांसद सुरेश कश्यप, कंगना रनौत, राजीव भारद्वाज, विधायक रणधीर शर्मा, राकेश जमवाल, त्रिलोक जमवाल, विपिन सिंह परमार, बिक्रम ठाकुर, सतपाल सत्ती, जनक राज, विनोद कुमार, मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, प्रवक्ता राकेश शर्मा, संजय शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का धन्यवाद किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल