बगीचे में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

बगीचे में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

औराई थाना क्षेत्र के तिउरी गांव में वाराणसी-प्रयागराज हाईवे के उत्तरी लेन पर स्थित बगीचे में लटकता मिला युवक का शव हुआ बरामद। औराई प्रभारी निरीक्षक अजीत श्रीवास्तव ने बताया कि युवक की शिनाख्त हो गयी है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। पुलिस ने युवक के परिजनों को इसकी जानकारी दी। घटना के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए और वे बेटे के हत्या की आशंका जता रहे हैं।  

आपको बता दें कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। काफी प्रयास के बाद जब युवक की पहचान नहीं हो सकी तो पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इधर दक्षिणी लेन पर सुबह से ही एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हालत में देखी जा रही थी। शक होने पर लोगों ने देखा तो वह खाली था

इसकी सूचना पुलिस के पास पहुंची तो पता चला कि वह उसी युवक की पिकअप थी। पुलिस ने पिकअप की तलाशी ली तो मृतक की पहचान प्रयागराज के कोरांव थाना क्षेत्र के रमनिया निवासी अंकित मिश्रा (30) पुत्र चंद्रमा मिश्रा के रूप में हुई।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में