पीएम मोदी अमेरिका की सफल यात्रा के बाद भारत रवाना

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिका की सफल और अहम तीन दिवसीय यात्रा के बाद सोमवार को स्वदेश रवाना हो गए। इस यात्रा के दौरान उन्होंने क्वाड के सदस्य देशों के शासन प्रमुखों की बैठक और भारतीय समुदाय के एक कार्यक्रम में भाग लिया।



भारत रवाना होने से पहले प्रधानमं‍त्री नरेंद्र मोदी ने न्यूयॉर्क में यूक्रेन के राष्‍ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि हम द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए पिछले महीने यूक्रेन की अपनी यात्रा के परिणामों को लागू करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने यूक्रेन में संघर्ष के शीघ्र समाधान और शांति एवं स्थिरता की बहाली के लिए भारत का समर्थन दोहराया।

मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में 'भविष्य के शिखर सम्मेलन' को संबोधित किया। उन्होंने अपनी इस यात्रा के दौरान कई द्विपक्षीय बैठकें भी कीं।

विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, 'प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिका की सफल और अहम यात्रा के बाद नई दिल्ली रवाना हुए।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर