PM मोदी ने राष्ट्रपति जेलेंस्की से की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को न्यूयॉर्क में यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के साथ द्विपक्षीय बैठक की। करीब एक महीने में दोनों नेताओं के बीच यह दूसरी मुलाकात थी।



पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि न्यूयॉर्क में राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात हुई। हम द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए पिछले महीने यूक्रेन की अपनी यात्रा के परिणामों को लागू करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यूक्रेन में संघर्ष के शीघ्र समाधान और शांति एवं स्थिरता की बहाली के लिए भारत का समर्थन दोहराया।

प्रधानमंत्री मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की द्विपक्षीय बैठक पर विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि संभवतः तीन महीने के अंतराल में दोनों नेताओं के बीच यह तीसरी बैठक है। द्विपक्षीय मुद्दों के साथ-साथ रूस-यूक्रेन संघर्ष से जुड़े मुद्दों पर उनकी चर्चा हुई। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इन मुद्दों पर भारत की सजगता की बहुत सराहना की।

राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें यह भी बताया कि उनके विभिन्न देशों के नेताओं से बात हुई है और इस विषय पर बात होती रहती हैं। सभी की राय यही है कि किसी न किसी तरह हमें युद्ध में संघर्ष विराम का रास्ता निकालना पड़ेगा और इस संबंध में हमारे कोशिशें भी जारी हैं।

पीएम मोदी की यूक्रेन यात्रा के बाद जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया था कि दोनों नेताओं ने भविष्य में द्विपक्षीय संबंधों को व्यापक साझेदारी से रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाने की दिशा में काम करने में पारस्परिक रुचि व्यक्त की। उन्होंने आपसी विश्वास और सम्मान के आधार पर दोनों देशों के लोगों के लाभ के लिए द्विपक्षीय संबंधों को और विकसित करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा की बहुत सराहना की गई है, शांति और इस संघर्ष से बाहर निकलने का रास्ता खोजने के लिए प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किए जा रहे प्रयासों के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। दोनों पक्षों ने इस बात की सराहना की कि द्विपक्षीय संबंधों में कई मुद्दों पर सकारात्मक तौर पर विकास देखने को मिला है। दोनों पक्ष परस्पर निकट संपर्क में रहने पर सहमत हुए।

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि एक तरह से राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ मुलाकात में प्रधानमंत्री मोदी को यह कहने का भी मौका मिला कि उन्होंने हमेशा शांति का प्रस्ताव लेकर शांति के रास्ते पर आगे बढ़ने की बात की है, स्पष्ट है कि अगर शांति नहीं है तो सतत विकास भी नहीं हो सकता। युद्ध खत्म होगा या नहीं यह समय ही बताएगा, लेकिन सभी की कोशिश इसी तरह केंद्रित है कि युद्ध का अंत ढूंढा जाए ।

पीएम मोदी ने 23 अगस्त को यूक्रेन का दौरा किया था और उन्होंने यूक्रेन संघर्ष में जल्द शांति की वापसी के लिए हर संभव तरीके से योगदान देने की भारत की इच्छा दोहराई थी। वर्ष 1992 में दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध स्थापित होने के बाद से किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यूक्रेन यात्रा में राष्ट्रपति जेलेंस्की के निमंत्रण पर पीएम मोदी ने यूक्रेन का दौरा किया था।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर