प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर दर्ज हो एफआइआर : चक्षु

प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर दर्ज हो एफआइआर : चक्षु

कहा, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी रखे पद की गरिमा का ध्यान

-गैर जिम्मेदाराना बयान असहनीय, मानहानि के लिए लेंगे कोर्ट का सहारा

धर्मशाला पुलिस थाने में शिकायत पत्र देकर की एफआइआर दर्ज करवाने की मांग



धर्मशाला : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी व अधिवक्ता विश्व चक्षु ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई टिप्पणियों व बयानों को लेकर मंगलवार को धर्मशाला पुलिस थाने में पहुंच कर एफआइआर दर्ज करने को लिखित शिकायत पत्र दिया है। विश्व चक्षु ने अपनी शिकायत में कहा है कि नेता प्रतिपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री के खिलाफ की गई टप्पणियां पूरी तरह से मानहानि है। प्रधानमंत्री की छवि को खराब करने का प्रयास देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी किया है। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्नुज खरगे को लिखी चिट्ठी को भी शिकायत पत्र में साथ जोड़ा है। जिसके आधार पर यहां पर यह शिकायत पत्र दिया है।

बकौल विश्व चक्षु ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपने पद की गरिमा को भी तारतार कर रहे हैं व देश को विदेशों में भी बदनाम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी के बारे में कोई भी कोई भी टिप्पणी हो सकती है, लेकिन संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति यानि कि देश के प्रधानमंत्री पर किसी भी तरह की गैर जिम्मेदाराना टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि जो शिकायत पत्र उन्होंने पुलिस थाना धर्मशाला में दर्ज करवाया है उसके तहत नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ एफआइआर दर्ज हो अन्यथा वह आगामी कार्रवाई के लिए न्यायालय में कानून के तहत मामला लाएंगे।

इस मौके पर उनके साथ भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संजय शर्मा, जिला कांगड़ा बार एसोसिएशन धर्मशाला के अध्यक्ष एडवोकेट तरुण शर्मा व एडवोकेट सुरेंद्र कोंडल भी साथ रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल