CM सूक्खु की सेहत में सुधार, देर रात आईजीएमसी से हुए डिस्चार्ज

शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खु देर रात सीने में दर्द के चलते शिमला के आईजीएमसी अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद चेस्ट का एक्सरे व ईको टेस्ट कराया। 3 दिन में मुख्यमंत्री दूसरी बार अस्पताल पहुंचे।




सीएम के अस्पताल पहुंचते ही डॉक्‍टर्स की टीम उनके इलाज में जुट गई थी। बताया गया है कि उनके पेट और छाती से संबंधित जांच की गई थी और उनकी जांच रिपोर्ट भी सामान्‍य हैं। सीएम के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर घबराने जैसा कुछ नहीं है। अस्पताल में सीएम के लिए स्‍पेशल वॉर्ड तैयार किया गया था | आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से सीएम सुक्‍खू डॉक्‍टर्स की सलाह पर घर पर आराम कर रहे थे, लेकिन मंगलवार को अचानक उनकी तबीयत फिर से बिगड़ गई।

इससे पहले मुख्यमंत्री को पेट मे दर्द था और अल्ट्रासाउंड कराया था। मुख्यमंत्री को 20 सितम्बर को जम्मू कश्मीर चुनांव में प्रचार के लिए जाना था लेकिन तबीयत बिगड़ने के बाद दौरा रद्द करना पड़ा था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएम सुक्खू को गैस्‍ट्रोएंटेराइटिस की समस्‍या है। इससे पहले 21 सितंबर को सीएम सुबह अस्‍पताल में पहुंचे थे। तीन दिन फिर से उन्‍हें अस्‍पताल आना पड़ा है। सीएम सुक्‍खू अस्‍पताल के स्‍पेशल वार्ड में भर्ती किया गया था। जहां तक वो खुद ही चलकर आए थे। सीएम के इलाज के लिए अस्‍पताल में गैस्‍ट्रोएंटरोलॉजी, एनेस्‍थीसिया डिपार्टमेंट समेत अन्‍य एक्‍सपर्ट डॉक्‍टर्स मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर