ट्रेलर ने स्कूली छात्राओं को कुचला, दो की हुई मौत, कई दबे

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक बेकाबू ट्रेलर की चपेट में छात्राओं के आने से बड़ा हादसा हो गया। स्कूल से घर जा रही छात्राओं को एक ट्रेलर ने रौंद दिया। इस हादसे में दो छात्राओं की मौत हो गई और कई छात्राएं ट्रेलर के नीचे दब गई।



एक छात्रा करीब 40 मिनट तक ट्रेलर के नीचे फंसी रही।

ये भीषण सड़क हादसा प्रयागराज में मेजा थाना इलाके के टिकुरी समहन गांव के पास हुआ है। मंगलवार दोपहर प्रयागराज-मिर्जापुर मुख्यमार्ग पर हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। गुस्साए सैकड़ो लोगों ने ट्रेलर में जमकर तोड़ फोड़ की मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाकर स्थिति पर काबू पाया।

हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ट्रेलर के नीचे दबी छात्राओं को निकालने के लिए JCB मशीन को बुलाया गया। मशीन की मदद से किसी तरह छात्राओं को बाहर निकाला गया। ट्रेलर के नीचे फंसी छात्राओं की भी हालत गंभीर बताई जा रही है। ये हादास उस वक्त हुआ जब छात्राएं साइकिल पर सवार होकर स्कूल से घर जा रही थीं, तभी अनियंत्रित ट्रेलर ने उन्हें कुचल दिया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी