हिमाचल में बिजली पानी के रेट बढ़ाना निंदनीय : भाजपा

हिमाचल में बिजली पानी के रेट बढ़ाना निंदनीय : भाजपा 

प्रदेश के प्रति अपनी जिम्मेदारीयों को जनता के सर थोप उनसे कर रहे उगाही 

अपनी गारंटीयों से विपरीत कार्य कर रही प्रदेश कांग्रेस सरकार 




( शिमला : गायत्री गर्ग )

शिमला : प्रदेश की सुक्खू  सरकार का बस चले तो  हवा पर भी टेक्स लगा दे। भाजपा मुख्य प्रवक्ता और सुन्दरनगर से विधायक राकेश जमवाल ने व कांगड़ा से प्रवक्ता संजय शर्मा, संदीपनी भारद्वाज, विनोद ठाकुर ने सयुंक्त ब्यान जारी कर सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि खुद क़े खर्चो पर लगाम लगाने क़े बजाए सरकार आम जनता पर महंगाई का बोझ डाल रही है | मनरेगा की दिहाड़ी पर अपने पालन पोषन करने वाले लोगों पर पानी क़े बिल लगा कर आम जनता क़े साथ अन्याय कर रही है | भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि प्रदेश की सुक्खू सरकार ने आम आदमी का जीना मुहाल कर दिया है। प्रदेश की 80% आबादी गावों में बसती है और ऐसे में इस तरह अनचाहे बोझ ग्रामीण जनता पर डालना तर्कसंगत नहीं है। भाजपा ने आरोप लगाया की अपनी जिमेवारियों को पूरा करने के लिए जनता पर मनचाहे और तुगलगी फरमानों का बोझ डाल रहे।

उन्होने कहा कि पहले बिजली के बिलों में भार आम जनता की जेब पर डालने के बाद अब पीने के पानी के बिलों का बोझ डाल दिया है। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार अपने मित्रों के ऐशो आराम के लिए जनता पर एक के बाद एक वित्तीय बोझ डाल रही है और महंगाई‌ के इस‌ दौर में आम आदमी को राहत देने के बजाय उसके‌ जीवन को बद हाल करने पर तुली है।‌साथ ही 300 यूनिट फ्री देने की बात करने वाली कांग्रेसी ने जयराम सरकार द्वारा दिए जा रहे 125यूनिट भी बंद कर दिया और बिजली के रेट भी बढ़ा दिए गए।

विधायक राकेश जम्वाल ने कहा केंद्र सरकार ने हर घर जल, हर घर नल योजना के तहत पूर्व जयराम सरकार के माध्यम से हर घर तक नल पहुंचाया अब सुक्खू सरकार फ्री के लगाए नल पर टैक्स वसूलने जा रही है। शहरी क्षेत्र में भी पानी के टैरिफ बेहदाशा बढ़ोतरी कर दी है और दाम इतने महंगे कर दिए है कि मानो नलकों से सरकार जनता को मिनरल वाटर सप्लाई करने जा रही हो। इससे बेरोजगारी के दौर में बड़ी मुश्किल से रोजी रोटी कमाने वालों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा. सुखू सरकार आने वाले समय ग्रामीण क्षेत्रों में हर नल पर मीटर लगाने की योजना बना रही है।

उन्होंने कहा प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण जनता में इतना रोष है कि सरकार बनने के पहले साल से ही सड़को पर उत्तर कर विरोध करते नजर आ रहें है। उन्होने कहा आज प्रदेश में चुनाव हो जाए तो कांग्रेस दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पायेगी। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल