हर्षवर्धन चौहान ने शिलाई में सुनी जनसमस्याएं

हर्षवर्धन चौहान ने शिलाई में सुनी जनसमस्याएं




नाहन :
उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज अपने सिरमौर प्रवास कार्यक्रम के दौरान शिलाई में क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान विभिन्न ग्राम पंचायतों के चुने हुए प्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों ने मंत्री से मुलाकात करके अपने क्षेत्र की तथा अपनी व्यक्तिगत समस्याएं उनके समक्ष रखी। इसके अतिरिक्त क्षेत्र के लोगों द्वारा उद्योग मंत्री के समक्ष उनके क्षेत्र से संबंधित कुछ माँगें भी रखी गई। उद्योग मंत्री ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में अधिकांश समस्याओं का निपटारा मौके पर किया जबकि कुछ समस्याओं को उन्होंने संबंधित विभागों को सौंपा तथा विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द उनका निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने क्षेत्र के लोगों को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा रखी गई मांगों को भी शीघ्र पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर अध्यक्ष मार्केटिंग कमेटी सीता राम शर्मा सहित पंचायती राज संस्थानो के चुने हुए प्रतिनिधि तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल