विधायक शेरी कलसी ने नये तहसील परिसर के विकास कार्यों का जायजा लिया

विधायक शेरी कलसी ने नये तहसील परिसर के विकास कार्यों का जायजा लिया

नया तहसील परिसर बटाला शहर के सर्वांगीण विकास में एक मील का पत्थर साबित होगा :  विधायक शेरी कलसी




( बटाला : अविनाश शर्मा , संजीव नैयर, चरण सिंह ) 

बटाला के युवा  विधायक अमनशेर सिंह शेरी कलसी ने पुलिस लाइन , न्यायिक परिसर बटाला के पास नए तहसील परिसर के विकास कार्यों की समीक्षा की ।

इस मौके पर बातचीत करते हुए विधायक शेरी कलसी ने कहा कि जब जनता ने उन्हें सेवा का मौका दिया है तो वह दिन-रात हलके के विकास के साथ-साथ लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि लगभग 11 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस नए तहसील परिसर से लोगों को एक ही छत के नीचे विभिन्न सेवाओं का लाभ मिलेगा और बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि बटाला शहर के विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और शहरवासियों की सुविधा के लिए वे प्रतिबद्ध हैं |

इस मौके पर विधायक शेरी कलसी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्य गुणवत्ता के साथ किए जाएं और विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल