ट्रेन को पटरी से पलटाने की साजिश रचने वालों के खिलाफ नियमों में संशोधन करना समय की मांग : गिल

ट्रेन को पटरी से पलटाने की साजिश रचने वालों के खिलाफ नियमों में संशोधन करना समय की मांग : गिल 




( बटाला : अविनाश, संजीव, चरण सिंह )

हिमालय परिवार संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं लोकसभा हलका गुरदासपुर के वरिष्ठ नेता समाज सेवक परमजीत सिंह गिल ने रेलवे लाइनों पर विस्फोटकों एवं अन्य तरीकों से दुर्घटनाएं करने की घटनाओं को देश विरोधी एवं दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

उन्होंने कहा कि देखने में आया है कि बठिंडा के बंगी के पास रेलवे ट्रैक पर बड़ी और मोटी रॉड रखकर ट्रेन को दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि सिर्फ यहीं नहीं, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत देश के कई हिस्सों में देश विरोधी तत्वों द्वारा ऐसी कोशिशें की गई हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के कानपुर और मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में रेलवे ट्रैक पर राष्ट्रविरोधी तत्वों द्वारा की गई हरकत, जिसमें गैस सिलेंडर और डेटोनेटर लगाकर ट्रेन को दुर्घटनाग्रस्त करने का प्रयास किया गया था लेकिन समय रहते इसकी जानकारी मिल जाने से कोई बड़ा हादसा टल गया।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार को ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कदम उठाने चाहिए।

जिसके मुताबिक अब जानकारी मिली है कि केंद्र सरकार ने पुराने रेलवे नियम, 1989 के अनुच्छेद 151  जिसके तहत पहले ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वाले दोषियों के खिलाफ सिर्फ 10 साल की सजा का प्रावधान था अब इस नियम में एक उपधारा जोड़कर इसे देशद्रोह की श्रेणी में लाया जा रहा है और अगर भविष्य में ऐसी कोई घटना होती है और जिससे बड़े पैमाने पर देश की जनता और रेलवे को नुकसान होता है तो दोषी पाए गए व्यक्तियों के खिलाफ सामूहिक हत्या की धारा लगाई जाएगी। जिसके तहत आरोपी व्यक्ति को आजीवन कारावास या मौत की सजा हो सकती है।

उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए और देशहित में सख्त कानून बनाया जाए।  

उन्होंने देश की जनता से अपील करते हुए कहा कि अगर किसी को भी ऐसी किसी घटना की जानकारी मिलती है तो वह तुरंत इसकी जानकारी स्थानीय प्रशासन को दे और ऐसी घटनाओं को होने से पहले ही रोकने में सहयोग करें। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय सवात चैंपियनशिप में हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, 23 पदकों पर जमाया कब्जा

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

नूरपुर जिला बना तो राजा का तालाब हो जिला मुख्यालय, चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा सुविधाजनक : भवानी सिंह पठानिया

26 वर्षीय शिक्षिका पर 11वीं के नाबालिग छात्र को ले जाने का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

सिद्धपुर-घाड़ में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, रसोई की ग्रिल तोड़कर घुसे चोर

कलखर चौक पर डंगे से गिरकर व्यक्ति की मौत, बस का इंतजार करते समय हुआ हादसा

M.Sc. Agriculture में प्रिया मनकोटिया ने हासिल किया गोल्ड मेडल, बतराहण पंचायत का नाम किया रोशन

मंडी की बेटी सलोनी ने चमकाया नाम, असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पद पर हुआ चयन

पौंग वेटलैंड में अवैध खेती का दायरा घटने के बजाय बढ़ा, नई घास नष्ट होने से प्रवासी पक्षियों के सामने भोजन का संकट, पौंग वैटलैंड मैं पिछले वर्ष गाऊयों की बिसफोटक से मौत हुयी थी

87 वर्षीय सैनिक विधवा को घर-द्वार पर मिला जीवन प्रमाण पत्र, बैंक जाने की परेशानी से मिली राहत