महाविद्यालय शिवनगर में रेड रिबन क्लब ने एड्स जागरूकता पर नुक्कड़ नाटक और रैली का आयोजन किया

आज 30अगस्त 2024 को राजकीय महाविद्यालय शिवनगर में 'रेड रिबन क्लब' के तत्वाधान में 'एड्स जागरूकता' विषय पर नुक्कड़ नाटक और रैली का आयोजन किया गया। 



'रेड रिबन क्लब' की संयोजक डॉ नितिका शर्मा ने सभी का स्वागत करके आयोजन का शुभारंभ किया। महाविद्यालय की प्राचार्या महोदया डॉ. संगीता सिंह ने विद्यार्थियों को एड्स के प्रति जागरूक किया और बचाव के विविध उपायों से अवगत कराया। उसके पश्चात महाविद्यालय की नाट्य मण्डली द्वारा महाविद्यालयी परिसर और बाजार के चौक पर एड्स जागरूकता से संबंधित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया और सभी छात्र-छात्राओं द्वारा रैली निकाली गई, नारे लगाए गए और सभी ने एड्स जागरूकता के लिए शपथ भी ग्रहण की। अंत में डॉ. नितिका शर्मा ने सभी का धन्यवाद करते हुए सभी में जलपान वितरित किया। कार्यक्रम में प्राचार्या डॉ. संगीता सिंह, संयोजक डॉ. नितिका शर्मा, डॉ. शमशेर सिंह, प्रो. राजेश शर्मा, प्रो. शिखा धरवाल, डॉ. उज्ज्वल सिंह व प्रो. योगेश पाण्डेय उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग