उपायुक्त एवं जिला क्रीड़ा परिषद कुल्लू की अध्यक्ष तोरुल एस रवीश की अध्यक्षता में जिला क्रीड़ा परिषद कल्लू की बैठक आयोजित की गई ।

 उपायुक्त एवं जिला क्रीड़ा परिषद कुल्लू की अध्यक्ष तोरुल एस रवीश की अध्यक्षता में जिला क्रीड़ा परिषद कल्लू की बैठक आयोजित की गई ।


जिसमें जिला क्रीड़ा परिषद से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।बैठक में पिछली बैठक के दौरान लिए गए निर्णयों के बारे में अवगत करवाया गया तथा कुल्लू में निर्मित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को संचालन करने संबंधी उन सभी मुद्दों पर चर्चा की गई ताकि अधिक युवाओं तथा खेल प्रेमियों को इसका लाभ मिल सके।

बैठक में जानकारी दी गई कि परिसर में सीसीटीवी कैमरा तथा पीने के पानी के फिल्टर की व्यवस्था स्थापित कर दी गई है उन्होंने कहा कि जिला युवा खेल अधिकारी सभी क्रीडा संगठनों के सहयोग से महीने में एक दिन श्रमदान कर के ढालपुर मैदान की सफाई करना भी सुनिश्चित करें ताकि यह खेल के लिए हमेशा सुरक्षित एवं सुंदर बना रहे।उपायुक्त ने जिला में उत्कृष्ट खिलाड़ियों को तराशने के लिए खेल विभाग के प्रशिक्षकों, विभिन्न खेल संघ तथा खेल अकादमियों तथा खिलाड़ियों को जिले के विभिन्न क्षेत्रों एवं संस्थानों में भेजने तथा प्रशिक्षण प्रदान करने के सुझाव पर विभिन्न क्रीडा संघों को भी अपना योगदान देने का आह्वान किया ताकि दूरदराज के संस्थानों से भी खेल प्रतिभाओं को मार्गदर्शन देकर बेहतर खिलाडी बनने का मार्ग प्रशस्त हो सके ।

जिला खेल परिषद कुल्लू का पुनर्गठन के करने को लेकर नई कमिटी का प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए ताकि परिषद की बढ़ती हुई गतिविधियों का समन्वित रूप से संचालन सुनिश्चित हो सके । 

उन्होंने ढालपुर खेल परिसर के रखरखाव एवं प्रबंधन हेतु कमेटी का गठन करने के भी निर्देश दिए जो कि सहायक आयुक्त की देखरेख में कार्य करेगी तथा यह कमेटी ढालपुर खेल परिसर की सफाई व्यवस्था, उचित रखरखाव एवं दशहरा उत्सव के समय हटाई जाने वाली रेलिंग इत्यादि को दोबारा से सही समय लगाने का कार्य नियमित रूप से पूर्ण करना सुनिश्चित करेगी।

बैठक में बैडमिंटन परिसर में बैडमिंटन प्रशिक्षक से विभाग द्वारा ली जाने वाली राशि को 5000 से बढ़ाकर 8000 करने तथा बैडमिंटन परिसर में सदस्यों से एक साथ दिए जाने वाले वार्षिक शुल्क को रु० 8000 से बढ़कर 9500 तथा अर्धवार्षिक शुल्क को रु० 5000 निश्चित करने को भी मंजूरी प्रदान की गई ।

इसके अतिरिक्त ढालपुर खेल परिसर में रात्रि के समय उपयोग में लाई जाने वाली फ्लड लाइट का शुल्क जो कि वर्तमान में ₹3000 प्रति 3 घंटा के हिसाब से है इस शुल्क को एक हज़ार रूपये प्रति घंटा की दर से तय किया गया ताकि इसके उपयोग के हिसाब से ही भुगतान सुनिश्चित हो सके। 

बैठक का संचालन ज़िला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी कविता ठाकुर ने किया बैठक में सहायक आयुक्त शशि पाल नेगी, क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष दानवेन्द्र सिंह, सहित विभिन्न क्रीडा संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार