पति की मार से परेशान पत्नी ने चार बच्चों के साथ,कुएं में लगाई छलांग

पति की मार से परेशान पत्नी ने चार बच्चों के साथ,कुएं में लगाई छलांग 

मध्यप्रदेश / मंदसौर : जिले के गरोठ थाना क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला अपने चार बच्चों के साथ कुएं में कूद गई।घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। यहां किसी तरह से ग्रामीणों की मदद से सभी लोगों को बाहर निकाला गया। हालांकि इस हादसे में चारों बच्चों की मौत हो गई। वहीं महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। घटना के बाद से परिजनों में शोक का माहौल है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि गरोठ थाना क्षेत्र के पीपलखेड़ा गांव में एक महिला अपने चार बच्चों के साथ कुएं में कूद गई। इसकी सूचना मिलते ही गांव वाले मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से महिला को सुरक्षित निकाला गया, लेकिन उसके चारों बच्चों को बचाया नहीं जा सका। महिला के चारों बच्चों को जब तक बाहर निकाला गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी तत्काल प्रभाव से मौके पर पहुंच गई। मिली जानकारी के अनुसार चारों बच्चों की डूबने से मौत हो गई। बच्चों के शवों को बाहर निकाल लिया गया है। चारों बच्चों के शव पोस्टमार्टम के लिए गरोठ सिविल अस्पताल भेज दिए गए हैं। बच्चों की पहचान बंटी (9), अनुष्का (7), मुस्कान (4) और कार्तिक (2) के रूप में की गई है।

जानकारी अनुसार पति-पत्नी में आए दिन विवाद होता रहता था। इसी बात से परेशान होकर महिला ने अपने चारों बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। महिला सुगना बाई (40) का पति रोबु सिंह कंबल बेचने का काम करता है। ज्यादातर समय वह कंबल बेचने के काम से बाहर ही रहता है। कुछ दिनों पहले ही ये घर वापस आया था। आये दिन अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। पति ने घटना के एक दिन पहले भी पत्नी के साथ मारपीट की थी, जिसके बाद महिला रात भर गांव में बने आंगनबाड़ी स्कूल में अपने बच्चों को लेकर रुकी थी। सुबह महिला को लगा कि अब जिंदगी में कुछ बचा नहीं है तो उसने अपने चारों बच्चों के साथ जाकर अपने खेत में बने कुएं में छलांग लगा दी। गांव के लोगों ने जैसे-तैसे महिला को तो बचा लिया, लेकिन चारों बच्चों की मौत हो गई।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

जम्मू-कठुआ सीमCISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त