तोष में जल्द बनाया जाए पुल : डीसी तोरुल एस रवीश

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र मणिकर्ण घाटी के तोष नाला का निरीक्षण करते हुए डीसी कुल्लू ने स्थिति का जायजा लिया और एहतियात बरतने की सलाह दी।



उपायुक्त ने स्थानीय पंचायत प्रधान से भी नाले के साथ रहने वाले लोगों को एहतियात बरतने के लिए आगाह करने को कहा ताकि मानसून के दौरान कोई अन्य नुक्सान न झेलना पड़े। उन्होंने जल शक्ति विभाग को 24 घंटे में जल आपूर्ति सुनिशचित बनाने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने स्थानीय पंचायत प्रधान से अपशिष्ट प्रबंधन का निपटान करने के लिए भविष्य में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने का प्रस्ताव पारित करने को भी कहा कि इस समस्या को स्थायी तौर पर हल किया जा सके। उन्होंने नक्थान सडक़ का भी निरिक्षण किया और इसके निर्माणकार्य को गति देने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला, एक्सिइएन लोक निर्माण बीएस नेगी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

उपायुक्त ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन की ओर से अधिकारियों ने मौके पर जाकर हालत का जायजा लिया तथा तुरंत राहत कार्य आरंम्भ कर दिया था। इस घटना से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। इस घटना में जान की कोई हानी नहीं हुई है। उपायुक्त ने स्वयं तोष गांव में पहुंचकर स्थानीय लोगों से भी बातचीत की। उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शीघ्र इस पुल के निर्माण के लिए मैकेनिकल विंग द्वारा एस्टीमेट बनाएं और इसको लाडा की निधि से पीडब्ल्यूडी खुद इसका निर्माण करें ताकि लोगों को जल्दी यह सुविधा मिल सके। उपायुक्त ने भूस्खलन से क्षतिग्रस्त सडक़ की निशानदेही करके इसे दुरुस्त करने के पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिए। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

हौरी देवी बीट में सूखे खैर के पेड़ पर चली कुल्हाड़ी, विभाग ने 8 मोछे किए जब्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस