मुख्यमंत्री भले ही हिम केयर कार्ड का प्रीमियम बढ़ा दो मगर निजी अस्पतालों में इस योजना को बन्द मत करो : प्रवीन कुमार पूर्व विधायक

मुख्यमंत्री भले ही हिम केयर कार्ड का प्रीमियम बढ़ा दो मगर निजी अस्पतालों में इस योजना को बन्द मत करो : प्रवीन कुमार पूर्व विधायक 




( पालमपुर : केवल कृष्ण )

माना कि सरकार की माली हालत बेहद खस्ता है ओर यह इसी का नतीजा है कि पहले सरकार ने जयराम सरकार द्वारा उपभोक्ताओं को प्रदान की गई 125 युनिट फ्री बिजली सुविधा वापस ले ली । अब यह कायास लगाये ही जा रहे थे कि अब  सरकार का अगला कदम पूर्व सरकार द्वारा ही महिलाओं को प्रदान की गई वस सब्सिडी किराया सुविधा बन्द होगी । लेकिन इस बार की कैबिनेट मीटिंग में निजी अस्पतालों से हिम केयर कार्ड सुविधा वापस ले ली गई । सरकार के इस निर्णय पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए समाज सेवा में समर्पित इन्साफ संस्था के अध्यक्ष एवं पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने कहा कि प्रायः हिमाचल प्रदेश की सुखविन्दर सिंह सुक्खू सरकार पर आम जन मानस का यही आरोप है कि यह पूर्वाग्रह से काम कर रही है। परिणामस्वरूप कुर्सी पर बैठते ही मुख्यमंत्री  महोदय ने जयराम सरकार द्वारा खोले गये अनेकों संस्थानों पर एक एक करके ताले जड़ दिये । पिछले अठारह महीनों से इसी तरह का यह जन विरोधी क्रम जारी है । पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री  का ध्यान इस ओर आकर्षित करते हुए कहा कि राजस्व बचाने व बड़ाने  के ओर भी अनेकों तरीक़े हैं मसलन के तोर पर नीति आयोग की बैठक में इसकी खुलकर चर्चा हो सकती थी उस बैठक का तो आपने बाकाउट किया । ऐसे में  पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री  से आग्रह किया है कि कम से कम जनहित में प्रभावित रोगियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बेसक हिम केयर कार्ड का स्वास्थ कवच रुपी प्रीमियर बढ़ा दिया जाए  लेकिन निजी अस्पतालों में इस कार्ड की सुविधा को बन्द न किया जाए । 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

पंजाब सरकार के DA फैसले के बाद हिमाचल के कर्मचारियों को भी घोषणा का इंतजार