कठूमर पुलिस ने नाबालिग से गैंगरेप के मामले में अग्निवीर को लिया हिरासत में, तीन की तलाश जारी

कठूमर पुलिस ने नाबालिग से गैंगरेप के मामले में अग्निवीर को लिया हिरासत में, तीन की तलाश जारी 


मुख्य आरोपी उत्तराखंड में अग्निवीर योजना में सैनिक है। पुलिस ने इससे पूर्व एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

अलवर पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि कठूमर मामले में मुख्य आरोपी भावेश जाट उर्फ सौरभ को उत्तराखंड से गिरफ्तार कर लिया है.वह घटना के बाद अपनी नौकरी पर चला गया था. सबसे पहले लड़की भावेश के ही संपर्क में आई थी.पुलिस आरोपी को अलवर लेकर आ रही है।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद उसके आचरण की रिपोर्ट सेना को भेजी जाएगी पीड़िता भरतपुर की रहने वाली है जो कठूमर क्षेत्र में एक गांव में अपने ननिहाल में रहती थी. यहीं पढ़ती थी। इस मामले में 22 जुलाई को मामला दर्ज कराया गया है. पीड़िता युवक के पहचान में आ गई थी और इस मामले में युवती को बहलाफुसला कर आरोपी ले गए और गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। इसमें एक आरोपी रामवीर गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया गया है. शेष तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं। 

आपको बता दें कि राजस्थान कठूमर थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने 22 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका ससुराल थाना रूदावल क्षेत्र के एक गांव में है. उसकी 16 साल की बेटी बचपन से कठूमर के एक गांव में ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही थी वहां उसकी एक सहेली बन गई. उस सहेली के रिश्तेदार भावेश उर्फ सौरभ जाट का उस गांव में आना जाना हुआ। रिपोर्ट में कहा गया कि आरोपी ने पीड़िता का मोबाइल नम्बर ले लिया और उससे बात करने लगा. बाद में कक्षा 12 की परीक्षा खत्म होने के बाद पीड़िता गांव आ गई।

14- 15 जुलाई की रात करीब एक बजे भावेश फोन पर नाबालिग को घर से बाहर बुला कर बहला फुसलाकर जंगल में ले गया। इसके बाद सुअर फार्म के पास भावेश के 5 अन्य साथी और मिले जिनमें से एक का नाम रामवीर गुर्जर निवासी हनुमानबास था। जंगल में भावेश व उसके 3 अन्य साथियों ने पीड़िता के साथ कट्टे की नोक पर बारी बारी से रेप किया। साथ ही बुरी तरह से मारपीट कर धमकी दी कि यदि पीड़िता ने इस बारे में किसी को कुछ बताया तो उसे और उसके घरवालों को जान से मार देंगे।

पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करा लिया गया है। अदालत में बयान दर्ज कर लिए गए हैं. इस मामले की जांच पुलिस उपाधीक्षक को सौंप गई है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

जम्मू-कठुआ सीमCISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त