पर्यावरण संरक्षण के लिए जन सहभागिता वेहद जरूरी- किशोरी लाल

 पर्यावरण संरक्षण के लिए जन सहभागिता वेहद जरूरी- किशोरी लाल 


बैजनाथ मुख्य संसदीय सचिव  पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज किशोरी लाल ने आज  मंगलबार को बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र  की ग्राम पंचायत  कुसल  के ठारा  में 75वें  परिक्षेत्र स्तरीय वन महोत्सव का शुभारंभ किया। सीपीएस ने इस अवसर पर  बेहड़ा का पौधा रोपित किया।

पौधारोपण के दौरान आज  विभिन्न प्रजातियों के लगभग 200 पौधे रोपित किए गए।

सीपीएस ने उपस्थित लोगों को वन महोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपित कर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश में हरित आवरण को बढ़ाने के लिये मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना आरम्भ की है। इस योजना में ऐसे क्षेत्रों को चयन किया गया है जिसमें वन नहीं हैं।

साथ ही में उन्होंने कहा कि वन विभाग द्वारा वन महोत्सव के दौरान  जन सहभागिता पर आधारित पौधारोपण अभियान के तहत लोगों को वन संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा । उन्होंने कहा कि हम सभी को पर्यावरण संरक्षण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए पौधारोपण करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि पौधे लगाने के साथ-साथ उनका रखरखाव करना भी बेहद जरूरी है ।

उन्होंने स्थानीय लोगों से यह भी आह्वान किया कि वन महोत्सव में सभी बढ़ -चढ़ कर भाग लें।

उन्होंने इस मौके पर लोगो की जनसमस्याओं को भी सुना और अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निवारण किया ।

शेष समस्याओं के निवारण के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित भी किया।

इस अवसर पर वन परिक्षेत्र अधिकारी आदित्य सिंह, पवन कुमार, प्रधान ग्राम पंचायत कुन्सल सपना कुमारी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वरिंदर जम्वाल, मीडिया प्रभारी अमित शर्मा सहित पंचायत के वार्ड सदस्य, वन विभाग के कर्मचारी और स्थानीय लोगों ने पौधारोपण में भाग लिया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद