36 घंटे में सांडी पुलिस ने दुराचार कर मौत के घाट उतारी किशोरी आरोपी को लिया हिरासत में

36 घंटे में सांडी पुलिस ने दुराचार कर मौत के घाट उतारी किशोरी आरोपी को लिया हिरासत में 

36 घंटे के अंदर ही पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया

एसपी नीरज कुमार जादौन ने अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र के साथ घटनास्थल का जायजा लेने के बाद खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की थी।  

गांव निवासी विपिन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि मुखबिरों और मौके पर मिले कुछ साक्ष्यों के आधार पर घटना का खुलासा किया गया है। विपिन के साथी की तलाश पुलिस कर रही है। आरोपियों ने चारा काटते समय किशोरी को दबोच लिया था और बारी-बारी से दुष्कर्म किया था। किशोरी दोनों को पहचानती थी और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की बात कही थी। इसी पर दोनों आरोपियों ने गला और मुंह दबाकर किशोरी की हत्या कर दी। विपिन को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

हरदोई जिले सांडी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी (15) एक प्राइवेट विद्यालय में कक्षा 10 की छात्रा थी। परिजनों के मुताबिक सोमवार शाम साढ़े चार बजे वह खेत से चारा लेने के लिए गई थी। इसके बाद रात आठ बजे उसका नग्न शव गांव से 300 मीटर दूर एक बाग में पड़ा मिला था। पास ही उसके कपड़े और चप्पलें भी पड़ी थीं। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

6 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

मिंजग्रा पंचायत बनी 60 दिवसीय नशामुक्ति अभियान की 8वीं कड़ी

स्कूल शिक्षिका से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने वाला प्रबंधक गिरफ्तार