ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी चालक पिता की हुई मौत, बेटा घायल

ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी चालक पिता की हुई मौत, बेटा घायल

 पुलिस जानकारी के अनुसार 47 वर्षीय दर्शन सिंह निवासी कंडाघाट अपने बेटे 13 वर्षीय बेटे जतिन के साथ कालका-शिमला एनएच पर कंडाघाट से देंयुचौकी की तरफ स्कूटी पर सवार होकर जा रहे थे। जैसे ही वह देंयुचौकी के समीप पहुंचा तो पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में स्कूटी आ गई। जिस कारण दर्शन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बेटा गंभीर घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और घायल को कंडाघाट अस्पताल पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद किशोर की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, मामले की पुष्टि एसपी सोलन गौरव सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि चालक को गिरफ्तार कर लिया है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोलन अस्पताल भेज दिया है। वहीं युवक को आईजीमएसी रेफर किया गया है। जहां पर उसका इलाज चल रहा है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

गगल के 70 परिवारों को मुआवजे के साथ आर एंड आर, काजल की पैरवी पर सरकार का बड़ा ऐलान

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

प्याज की कीमतों में भारी उछाल: नासिक मंडी में दाम 76 प्रतिशत तक बढ़े, रसोई का बजट फिर बिगड़ा

मनाली के शूरू में निजी काटेज में लगी आग, छह कमरे जलकर राख, लाखों के नुकसान है

ग्राम पंचायत मैरा में 2 अगस्त को लगेगा रक्तदान शिविर

पुलिस ने 7.73 ग्राम चिट्टा किया बरामद

जसूर में छह साल से निर्माणाधीन फ्लाईओवर बना जी का जंजाल, पत्थर गिरने से कार का शीशा टूटा