पेरिस ओलंपिक में हॉकी इंडिया ने बनायी क्वार्टर फाइनल में जगह

फ्रांस की राजधानी पेरिस में खेले जा रहे पेरिस ओलंपिक 2024 में अब भारत का जलवा देखने को मिल रहा है।भारतीय हॉकी टीम ने अपने तीसरे मैच में आयरलैंड को 2-0 से मात देकर टॉप-8 में प्रवेश कर लिया है। पेरिस ओलंपिक में भारत ने 2 मेडल पर कब्जा कर लिया है, जिसके बाद अब तीसरे मेडल की आस जग चुकी है और ये काम हमारी हॉकी टीम ने किया है। जिन्होंने हॉकी स्पर्धा में अपने तीसरे मैच में आयरलैंड को 2-0 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। 



पेरिस ओलंपिक 2024 के हॉकी इवेंट में 12 टीमें खेल रही हैं, जिसमें भारतीय हॉकी टीम को पूल बी में रखा गया है। 6-6 टीमें के 2 ग्रुप में एक ग्रुप की टीमों को आपस में सभी से 1-1 मैच खेलना है। भारत ने 3 मैच में 2 जीत और 1 ड्रॉ कराया है और वो अंतिम-8 में कदम रख चुके हैं। हॉकी इंडिया को अभी भी 2 मैच और खेलने हैं। उनके आने वाले मैच बेल्जियम और ऑस्ट्रेलिया से खेले जाएंगे। लेकिन भारत ग्रुप में दूसरे नंबर पर होने के साथ ही क्वार्टर फाइनल में जगह तय कर चुकी है। 

भारतीय हॉकी टीम ने हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए अंतिम-8 में जगह बना ली है, जिसके साथ ही उनसे पदक की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं। हॉकी इंडिया ने ओलंपिक की हॉकी प्रतिस्पर्धा में अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया था, जिसके बाद दूसरे मैच में हॉकी इंडिया ने अर्जेंटिना से 1-1 से ड्रॉ खेला और अब तीसरे मैच में जीत के साथ ही वो क्वार्टर फाइनल में अपना नाम सुनिश्चित कर चुके हैं। 

भारत इस वक्त पूल बी में दूसरे स्थान पर है, तो वहीं बेल्जियम की टीम पूल बी के टॉप पर विराजमान है। तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की टीम है, ऑस्ट्रेलिया को 3 मैच के बाद 2 मैच में जीत मिली है, तो वहीं 1 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं चौथे स्थान पर अर्जेंटिना की टीम है जिन्होंने 1 जीत 1 ड्रॉ खेला और 1 मैच हारा है। न्यूजीलैंड और आयरलैंड को अपने दोनों ही मैचों में हार का सामना करना पड़ा है और वो आखिरी 2 पायदान पर हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

6 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत