मंडी रात भर ब्यास नदी के बीच चट्टान पर फंसा युवक, पुलिस ने बचाई जान

मंडी : ब्यास और सुकेती नदियों के संगम बीच स्थित एक चट्टान पर सोमवार रात  युवक चला गया परन्तु उसने यह नहीं सोचा कि बरसात के दिन चल रहे हैं और नदी का जलस्तर भी बढ़ सकता और वही हुआ नदी का जलस्तर एकाएक बढ़ गया व युवक ब्यास और सुकेती नदी के संगम मध्य फंस गया । मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने जब युवक को चट्टान पर फंसा देखा तो शहरी पुलिस चौकी मंडी को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और बचाव दल मौके पर पहुंचे और युवक को रैस्क्यू किया।



अमन पुत्र परमजीत निवासी चंडीगढ़ ने बताया कि वह यहां अपने किसी दोस्त के पास कामकाज के चलते पिछले कुछ समय से रह रहा है। वह रातभर शहर में घूमता रहता था और जहां ठीक लगे रात को रुक जाता था। पुलिस चौकी प्रभारी सब इंस्पैक्टर मनोज कुमार ने कहा कि युवक से पूरी जानकारी लेकर उसके परिजनों को सूचित कर दिया जाएगा। उन्होंने स्थानीय लोगों व पर्टयकों से अपील की है कि बरसात के मौसम में नदी-नालों के पास न जाएं, इससे जान को जाेखिम हो सकता है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग