कफ सिरप खरीदने वालों की होंगी टीबी जांच :डीसी

 कफ सिरप खरीदने वालों की होंगी टीबी जांच :डीसी

01 अक्टूबर से शुरू होगा कार्यक्रम।





( शिमला : गायत्री गर्ग )

शिमला : उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहां जिला को क्षय रोग मुक्त बनाने के उद्देश्य से जपाइगो एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया।

उपायुक्त ने कहा कि प्रदेश को टीबी मुक्त बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने जपाइगो के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया है। जपाइगो का प्रोजेक्ट टीबी इंप्लीमेंटेशन फ्रेमवर्क एग्रीमेंट (टीफा) जिला में 01 अक्टूबर 2024 से शुरू किया जाएगा। इस से पूर्व जपाइगो द्वारा जिला में दवाई विक्रेताओं एवं आयुर्वेदिक चिकित्सकों के साथ प्रशिक्षण का आयोजन किया जायेगा। प्रशिक्षण के माध्यम से प्रोजेक्ट के अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों पर विस्तृत जानकारी उपलब्ध की जाएंगी।

उन्होंने कहा कि जिला के हर मेडिकल स्टोर के केमिस्ट को कफ सिरप खरीदने वाले व्यक्ति का डाटा टीबी मुक्त हिमाचल एप पर अपलोड करना होगा। 7 दिन के उपरांत कफ सिरप खरीदने वाले व्यक्ति को ऑटोमेटिक कॉल जाएगी। अगर सात दिनों के भीतर भी खांसी दवा से ठीक नहीं हुई तो व्यक्ति टीबी टेस्टिंग करने के लिए कहा जाएगा। इसके अतिरिक्त आयुर्वेदिक अस्पतालों में भी टीबी के सैंपल लिए जायेंगे।
उपायुक्त ने कार्यक्रम के आरंभ होने के उपरांत जपाइगो एवं स्वास्थ्य विभाग को 45 दिनों के भीतर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए ताकि कार्यक्रम की वास्तविकता का पता चल सके। अनुपम कश्यप ने कहा कि व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के लिए उसके स्वास्थ्य का ठीक होना अत्यंत आवश्यक है। इसी दृष्टि से जिला प्रशासन कार्य कर रहा है। इस अवसर पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ विनीत, जपाइगो से टेक्निकल लीड ऑफिसर डॉ पूजा, सीनियर प्रोग्राम ऑफिसर जपाइगो हिमाचल प्रदेश आशुल हेडा उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

फतेहपुर-बडियाली-टकवाल मार्ग निर्माण को मिली रफ्तार, 9 पेड़ों की कटाई की अनुमति

हौरी देवी बीट में सूखे खैर के पेड़ पर चली कुल्हाड़ी, विभाग ने 8 मोछे किए जब्त

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

सूद सभा पालमपुर ने जरूरतमंद परिवार की सहायता के लिए बढ़ाए हाथ