देहरा विधानसभा हल्के की सभी पंचायतों को देहरा विकास खण्ड के साथ जोड़ा जाएगा : MLA कमलेश ठाकुर

देहरा विधानसभा हल्के की सभी पंचायतों को देहरा विकास खण्ड के साथ जोड़ा जाएगा : MLA कमलेश ठाकुर



देहरा : देहरा विधानसभा हल्के की नव निर्वाचित विधायक कमलेश ठाकुर ने कहा कि विकास को गति देने के लिए विधानसभा हल्के की सभी पंचायतों को देहरा विकास खण्ड के साथ जोड़कर एक छत के नीचे लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में देहरा विधानसभा हल्के की पँचयतीं नगरोटा सूरियां, परागपुर व देहरा विकासखंडों में बंटी हुई हैं और यही हाल सड़क, पानी व बिजली से संबंधित विभागों का है।

सभी पंचायतों को एक छत के नीचे लाने के लिए शीघ्र ही सरकार अधिसूचना जारी करने जा रही है। कमलेश ठाकुर रविवार को मसरूर पंचायत में अयोजित अभिनंदन समारोह में ग्रामीणों को संबोधित कर रहीं थी।  विधायक बनने के बाद पहली बार मसरूर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं  ने कमलेश ठाकुर का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।

उन्होंने कहा विश्व प्रसिद्ध मसरूर मन्दिर को पर्यटन की दृष्टि से विकसित कर रोजगारपरक बनाया जाएगा। इसके लिए मसरूर सहित देहरा हल्के की सड़कों को सुधारा जाएगा।  इससे पहले कमलेश ठाकुर ने विश्व प्रसिद्ध मसरूर मन्दिर में शीश नवाया और एक ही चट्टान को काट कर बने मन्दिर की खूबसूरती को निहारा। उन्होंने कहा कि मसरूर की सड़क, पानी व बिजली की समस्याओं को शीघ्र ही दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देहरा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए क्षेत्र की सभी पंचायतों को देहरा मुख्यालय में स्थित ब्लॉक सहित सभी विभागों के कार्यालयों के साथ जोड़ा जाएगा। 

बाद में विधायक कमलेश ठाकुर ने जनसमस्याएं भी सुनी और कई समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया। इस अवसर पर उन्होंने सभी विभागों  के अधिकारियों को ईमानदारी से विकास कार्यों को तरजीह देने की नसीहत दी और बिजली विभाग की क्लास लगाते हुए कहा कि मेरी ही उपस्थिति में बिजली तीन चार बार बन्द हुई तो बाद में क्या होता होगा। उन्होंने कहा कि मैं हर समय फ्री हूं और में कभी भी औचक निरीक्षण करने पंचायतों में पहुंच जाया करूंगी। यदि किसी पंचायत से किसी अधिकारी की शिकायत मिली तो उसके साथ सख्त करवाई की जाएगी।

इस अवसर पर उद्योग निगम के उपाध्यक्ष विशाल चंबियाल, जिला कांग्रेस महासचिव डॉ गुलशन कुमार व इंद्र शर्मा, पंचायत प्रधान प्रवेश कुमार, ब्लॉक कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष हरिओम शर्मा, बूथ प्रधान कैप्टन बंसी लाल, केवल कृष्ण कौंडल, उपप्रधान सुभाष चंद, कल्याण चन्द, पूर्व प्रधान विवेका चौधरी, वीना पटियाल, कल्याण सिंह, यूथ कांग्रेस प्रधान अमित, राकेश द्रंगवाल, ओम प्रकाश, नीटू, त्रिलोक, कुलदीप राजू, हवलदार कृष्ण कुमार, परषोतम चन्द भी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल