उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने आज मणिकर्ण घाटी के तोष नाला में गत रात्रि को बदल फटने से आई बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया।

 उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने आज मणिकर्ण घाटी के तोष नाला में गत रात्रि को बदल फटने से आई बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया।


उन्होंने जानकारी दी कि सोमवार देर रात मणिकर्ण घाटी के तोष नाला में पहाड़ी पर बादल फटने से जलस्तर में बढ़ोतरी हो गई तथा गाँव को जोड़ने वाले पैदल पुल के पास पानी का बहाव अधिक आ गया तथा इस पुल को पूरी तरह से बहाकर ले गया। यहाँ जलभराव होने से पानी एक होटल के निचले ताल में घुस गया जिससे इन इमारत को आंशिक नुकसान पहुंचा है। इस बाढ़ में तीन दुकानों तथा एक शराब की दुकान को भी क्षति पहुंची है। उपायुक्त ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन की ओर से अधिकारियों ने मौके पर जाकर हालत का जायजा लिया तथा तुरंत राहत कार्य आरम्भ कर दिया था। इस घटना से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है । इस घटना में जान की कोई हानि नहीं हुई है। 

उपायुक्त ने आज स्वयं तोष गाँव में पहुंचकर यहाँ के स्थानीय लोगों से भी बातचीत की। उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शीघ्र इस पुल के निर्माण के लिए मैकेनिकल विंग द्वारा एस्टीमेट बनाएं तथा इसको लाडा की निधि से पीडब्ल्यूडी ख़ुद इसका निर्माण करे ताकि लोगों को जल्दी यह सुविधा मिल सके। उपायुक्त ने भूस्खलन से क्षतिग्रस्त सड़क की निशानदेही करके, इसे दुरुस्त करने के भी पीडब्ल्यूडी विभाग को निर्देश दिए।

उपायुक्त ने स्थानीय पंचायत प्रधान से भी नाले के साथ रहने वाले लोगों को, एहतियात बरतने के लिए आगाह करने को कहा ताकि मानसून के दौरान कोई अन्य नुक्सान न झेलना पड़े उन्होंने जल शक्ति विभाग को 24 घंटे में जलआपूर्ति सुनिशचित बनाने के निर्देश दिए उपायुक्त ने स्थानीय पंचायत प्रधान से अपशिष्ट प्रबंधन का निपटान करने के लिए भविष्य में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने का प्रस्ताव पारित करने को भी कहा कि इस समस्या को स्थायी तौर पर हल किया जा सके इसके पश्चात उन्होंने नक्थान सड़क का भी निरिक्षण किया तथा इसके निर्माणकार्य को गति देने के निर्देश दिए । इस दौरान एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला, एक्सिन लोक निर्माण बीएस नेगी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे ।                             


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

पंजाब में हड़ताल के चलते एचआरटीसी के 22 बस रूट हुए प्रभावित

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट