तीन बच्चों की महिला प्रेमिका ने प्रेमी पर फैंका तेजाब,युवक का चेहरा और शरीर झुलसा

तीन बच्चों की महिला प्रेमिका ने प्रेमी पर फैंका तेजाब,युवक का चेहरा और शरीर झुलसा

युवक की शादी तय हो गई थी पर महिला मित्र को यह पसंद नही आया. जिससे गुस्साई प्रेमिका ने युवक पर तेजाब फेंक दिया. जिससे युवक का चेहरा और शरीर झुलस गया.आरोपी महिला तीन बच्चों की मां है और यह पहला मामला बताया है, जब महिला ने युवक पर एसिड अटैक किया हो।

यह अनोखा मामला आगरा से निकल कर सामने आया है। थाना प्रभारी आलोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना शनिवार की है. महिला मित्र ने युवक के ऊपर दबाव बनाया था कि जो शादी तय हुई है उसे तोड़ दे. पर युवक ने रिश्ता तोड़ने से मना कर दिया.शनिवार को आरोपी महिला ने युवक को बाहर मिलने के लिए बुलाया और उसके ऊपर तेजाब फेंक दिया जिससे युवक का चेहरा और शरीर झुलस गया. महिला ने नजदीक से टॉयलेट एसिड युवक पर फेंका था, जिसमे युवक के चहरे आंखे और शरीर पर चोट आई थी. युवक को इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

आपको बता दें कि पीड़ित युवक की दोने पत्तल की दुकान है आरोपी महिला दुकान पर आई थी जिसके बाद मित्रता हो गई थी , मित्रता होने के बाद दोनों के बीच बातें होने लगी .मोबाइल फोन पर दोनों में बाते होने लगी .कुछ दिन पहले पीड़ित युवक ने महिला मित्र को बताया कि उसकी शादी तय हो गई तो महिला मित्र ने शादी न करने को कहा पर युवक ने कहा कि शादी तो करनी होगी.महिला मित्र ने युवक को धमकी दी कि शादी मत करना. युवक ने इस बात को गंभीरता से नहीं लिया और शनिवार को आरोपी महिला ने युवक के ऊपर तेजाब फेंक दिया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

डमटाल पुलिस की वन माफिया पर बड़ी कार्रवाई, खैर के 84 लट्ठे बरामद