सीआईआई के सम्मेलन को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली : सीआईआई के द्वारा आयोजित किए गए इस सम्मेलन का उद्देश्य विकास के लिए सरकार के व्यापक दृष्टिकोण और इस प्रसाय में उद्योग की भूमिका की रूपरेखा को प्रस्तुत करना है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां पर एक उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे।



आपको बता दें कि इसमें विभिन्न क्षेत्र के 1000 से अधिक लोग शामिल होंगे। इसके अलावा विदेश से भी अलग-अलग क्षेत्रों के प्रतिनिधि इस सम्मेलन में शामिल होंगे। बता दें कि इस सम्मेलन का आयोजन आज दोपहर 12 बजे नई दिल्ली के विज्ञान भवन में में आयोजित की गई है।

दरअसल, पीएम मोदी आज 30 जुलाई को दोपहर 12 बजे विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित 'विकसित भारत की ओर यात्रा: केंद्रीय बजट 2024-25 के बाद सम्मेलन' के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। यह सम्मेलन भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य विकास के लिए सरकार के व्यापक दृष्टिकोण और इस प्रयास में उद्योग की भूमिका की रूपरेखा को प्रस्तुत करना है। इस सम्मेलन में उद्योग, सरकार, राजनयिक समुदाय, थिंक टैंक आदि से 1000 से अधिक प्रतिभागी व्यक्तिगत रूप से भाग लेंगे, जबकि अन्‍य लोग देश और विदेश में स्थित विभिन्न सीआईआई केंद्रों के माध्‍यम से जुड़ेंगे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार