बेटे के डूबने पर मां-बेटी बचाने नर्मदा में कूदी, तीनों की गई जान

बेटे के डूबने पर मां-बेटी बचाने नर्मदा में कूदी, तीनों की गई जान


महेश्वर में नर्मदा नदी में नहाने के दौरान बेटे के डूबने पर मां-बेटी बचाने नर्मदा में कूद गए. उफनती नदी में डूबने से तीनों की मौत हो गई।

यह दर्दनाक घटना खरगोन के पर्यटन नगर महेश्वर में नर्मदा के पेशवा घाट की यह घटना है. नदी में नहाने के लिए इंदौर का राजपूत परिवार पहुंचा हुआ था. स्नान के दौरान नर्मदा नदी में 18 वर्षीय विक्रम पिता कारण सिंह डूबने लगा. यह देख 44 वर्षीय मां उर्मिला और 25 वर्षीय शादीशुदा बहन मोहिनी पति संजय दास विक्रम को बचाने के लिए नदी में कूद गईं। बेटे और भाई को बचाने में मां उर्मिला और बहन मोहिनी डूब गए और उनकी मौत हो गई।सर्चिंग के दौरान महिला उर्मिला और मोहिनी के शव निकाले गए। विक्रम को तलाश किया गया तो उसकी भी मौत हो चुकी थी  

एसडीएम अनिल जैन का कहना है कि इंदौर के अरविन्दो हॉस्पिटल के पास रहने वाला राजपूत परिवार भ्रमण के लिए महेश्वर आया था। यहां पेशवा घाट पर वे नहाने के लिए पहुंचे। ये घाट नहाने के लिए प्रतिबंधित है। यहां नहाने के दौरान महिला और उसकी शादीशुदा बेटी की मौत हो गई। महिला के बेटे ने भी डूबने से दम तोड़ दिया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

पंजाब में हड़ताल के चलते एचआरटीसी के 22 बस रूट हुए प्रभावित

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार