शाहपुर के हर घर को मिलेगा स्वच्छत पेयजल: पठानिया

 शाहपुर के हर घर को मिलेगा स्वच्छत पेयजल: पठानिया


         आवास योजना के तहत 46 परिवारों किए चेक वितरित

     उपमुख्य सचेतक ने पौधारोपण अभियान का भी किया शुभारंभ

    शाहपुर उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर विस क्षेत्र में हर घर को स्वच्छ जल देने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जा रहा है। मंगलवार को नगर पंचायत शाहपुर के वार्ड 7 में तीन बोरवेल, तीन वाटर कूलर ओर उचित मूल्य की दुकान का विधिवत रूप से उदघाटन करने के उपरांत उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र का चैमुखी विकास करना उनका प्रमुख कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु के नेतृत्व में शाहपुर विस क्षेत्र को करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात मिली है। उन्होंने कहा कि शाहपुर विस क्षेत्र पूरे प्रदेश का माॅडल राज्य के रूप में विकसित होगा। उन्होंने कहा नगर पंचायत शाहपुर में 5 करोड रुपए सीवरेज पर खर्च किए जाएंगे जिससे नगर पंचायत में स्वच्छता को भी बढ़ावा मिलेगा।उन्होंने कहा शाहपुर के अस्पताल के लिए 2 करोड रुपए अतिरिक्त भवन के निर्माण पर खर्च किए जा रहे हैं। उप मुख्य सचेतक, विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि किसानों को सिंचाई के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं इस के लिए सिंचाई की नई परियोजनाओं की कार्य योजना भी तैयार की गई। उन्होंने कहा कि एक करोड़ 38 लाख की लागत से मेटी,घरोह,बंडी कल्याड़ा, नागनपट्ट के किसानों के लिए कूहल का निर्माण किया जाएगा ताकि खेतों में सिंचाई की बेहतर सुविधा मिल सके।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार हमेशा जन हित के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। कांग्रेस सरकार ने चुनावों के समय जो जनता से वायदे किये थे उनको पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों की आर्थिकी सुदृढ़ करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से हिम उन्नति क्रियान्वित की जा रही है। उन्होंने कहा कि हिम उन्नति योजना के अंतर्गत क्षेत्र विशेष आधारित एकीकृत और समग्र कृषि को प्रदेश में बढ़ावा दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हिम उन्नति योजना के अंतर्गत प्रदेश भर में चिन्हित किए गए समूहों के लिए भौगोलिक परिस्थितियों, स्थानीय जलवायु और मिट्टी की गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए क्लस्टर तैयार किए जा रहे हैं। वर्तमान वित्त वर्ष में हिम उन्नति योजना के अन्तर्गत 25 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है। हिम उन्नति के अंतर्गत अब तक 286 क्लस्टरों को चिन्हित किया गया है जिनमें से 186 क्लस्टरों में खरीफ 2023 सीजन से गतिविधियॉं शुरू कर दी गई है। इस अवसर पर आवास योजना के तहत 46 परिवारों को 22 लाख के चेक वितरित किये।

उप मुख्य सचेतक ने किया पौधारोपण का शुभारंभ

उपमुख्य सचेतक ने शाहपुर विस क्षेत्र में पौधारोपण अभियान का शुभारंभ करते हुए कहा कि वन संरक्षण अत्यंत जरूरी है तथा वर्तमान सरकार ने वन क्षेत्र में फलदार पौधों के रोपण को 30 से बढ़ाकर 60 फीसदी करने पर बल दिया, जिसके आगामी दस वर्षों में सकारात्मक परिणाम आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने एक रणनीतिक फैसला लेते हुए वन विभाग की निर्माण शाखा को बंद करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन के संकल्प के तहत विभिन्न कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि वन विभाग सहित प्रदेश के अन्य विभागों में महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं जिससे कार्यशैली में सुधार होने के साथ ही लोगों को भी लाभ मिल रहा है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

बतराहन के वार्ड नंबर 6 को जाने वाली सड़क का काम शुरू, प्रधान तमन्ना धीमान शर्मा ने विधायक भवानी सिंह पठानिया का जताया आभार

मात्र 6 घंटों के भीतर बच्चों को ढूंढ निकाला ज्वाली पुलिस ने, परिजनों ने किया धन्यवाद

बरोट पुल के समीप हुई बाईक व स्कूटी क़ी टक्कर,. बाईक चालक गंभीर घायल

बरोट पुल हादसे में घायल खैरियां के 23 वर्षीय अनीश ने तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग

सर्पदंश से बचाव और समय पर उपचार पर जोर, नूरपुर में सर्पा सहायकों’ का प्रशिक्षण आयोजित

CCTV कैमरे में कैद हुई हादसे की पूरी घटना, स्थानीय लोगों ने घायल को पहुंचाया निजी अस्पताल