श्यामला ट्रस्ट ने गोल पहाड़ी कैथू पर रोपे एक हज़ार पौधे

श्यामला ट्रस्ट ने गोल पहाड़ी(कैथू) पर रोपे एक हज़ार पौधे

प्रकृति हमारी मां हैं, इसका संरक्षण और संवर्धन हमारी ज़िम्मेदारी : नितिन व्यास

सुनील उपाध्याय और श्यामला ट्रस्ट करेगा अभियान के तहत लगाए पौधों की पूरी देखभाल

टोलियां बनाकर सौंपी ज़िम्मेदारी, सिंचाई भी करेंगे और आग से भी बचाएंगे




( शिमला : गायत्री गर्ग )

शिमला : शिमला के कैथू स्थित गोल पहाड़ी पर एक ‘पौधा परिवार के नाम’ पौधारोपण अभियान के तहत एक हज़ार पौधे लगाए गए। सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट,श्यामला एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर व आर्यावर्त एजुकेशनल वेलफेयर एंड चैरिटेबल सोसायटी तथा प्रेस रिलेशन सोसाइटी ऑफ़ इंडिया, शिमला चैप्टर के आह्वान पर शिमला ज़िला के लोग भारी संख्या में इस अभियान में शामिल हुए और पौधा रोपण किया। अभियान में लोगों ने परिवार के साथ पहुंच कर पौधे लगाए। लोगों ने लगाए गये पौधों के संरक्षण का भी प्रण लिया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर नितिन व्यास ने की, प्रोफ़ेसर नागेश ठाकुर मुख्य अतिथि के के रूप में उपस्थित रहे। 

श्यामला एजुकेशनल और सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रोफ़ेसर नितिन व्यास ने सभी से निवेदन किया कि हमें अब सिर्फ़ पौधे लगाना ही नहीं है उन्हें बचाना भी है। जो पौधा हम आज लगाएंगे, उसे तैयार होने में लंबा समय लगेगा। तब तक हम रहेंगे या नहीं लेकिन यह कार्य हमें सतत करना हैं। आने वाली पीढ़ियों के लिए करना है। हम प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए हर क्षण कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रोफ़ेसर व्यास ने कहा कि यह गर्व की बात है कि इस अभियान के लिए युवा स्वेच्छा से आगे आए और पौधारोपण में  बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। लगाए गए पौधों के देखभाल  की ज़िम्मेदारी निभाने का भी वादा किया। जिस तरह का जोश लोगों में देखने को मिला है वह उससे यह स्पष्ट है कि हमारे ‘हरा-भरा शिमला’ के अभियान के लक्ष्य बहुत जल्दी हासिल होंगे। पर्यावरण की सेवा ही सच्ची सेवा है। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नागेश ठाकुर ने कहा कि हमारी संस्कृत पर्यावरण के संरक्षण करने वाली रही है। जन-जीव-जंगल के साथ समन्वय रखना ही हमारी प्रकृति है। प्रकृति ने का संरक्षण, समन्वय और पूजन ही हमारी प्रवृत्ति रही है। पर्यावरण का संरक्षण हम सब की ज़िम्मेदारी है। पर्यावरण के अहित होने की स्थिति में हमारा मूकदर्शक नहीं बनना हैं। हमें संरक्षण के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ सहयोग देना हैं। प्रोफ़ेसर नागेश ठाकुर ने लोगों को जंगल की आग बुझाने के लिए अपने चोंच से पानी लाने वाली चिड़िया की कहानी सुना कर लोगों को प्रकृति के संरक्षण के लिए प्रेरित किया। 

श्यामला ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रोफ़ेसर नितिन व्यास ने पौधारोपण करने पहुंचे सभी गणमान्यों की प्रसंशा करते हुए हार्दिक आभार जताया। अभियान के माध्यम से देवदार के 200, बान के 150, ख़नोर के  300, मोहरू के 100, बॉटल ब्रश  100, चुल्ली के 100, अखरोट के 50 और बींयूस के 50 पौधे लगाए गए। इस मौक़े पर पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट के सचिव प्रोफ़ेसर सुरेंद्र शर्मा, आर्यावर्त एजुकेशनल ट्रस्ट के सचिव ललित ठाकुर, एबीवीपी के प्रांत अध्यक्ष डॉ राकेश शर्मा, प्रांत संगठन मंत्री धनदेव ठाकुर, कोषाध्यक्ष रोहित शर्मा, प्रांत मंत्री आकाश नेगी समेत एबीवीपी के समस्त पदाधिकारी, तमाम समाजसेवी, स्थानीय लोग उपस्थित रहे।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल