मेडल लाने वाली मनु भाकर से पीएम मोदी ने की फ़ोन पर बात, कही ये बड़ी बात

नई दिल्ली : भारत की शीर्ष निशानेबाज मनु भाकर ने रविवार को चल रहे पेरिस ओलंपिक 2024 में महिला एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में कांस्य पदक हासिल करने के लिए तीसरा स्थान हासिल किया।वह ओलंपिक में निशानेबाजी में पदक जीतने वाली पहली महिला बनीं। मनु ने न केवल निशानेबाजी में देश का 12 साल का पदक का सूखा समाप्त किया, बल्कि वह ओलंपिक में मेडल हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बन गईं।



मेडल जीतने के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनु भाकर से फोन पर बातचीत की। पीएम मोदी ने फोन पर मनु भाकर का अभिनंदन करते हुए उनको बधाई दी और कहा कि, मैं आपके मेडल की खबर सुनने के बाद बहुत आनंदित हूं।

आप केवल 0.1 पॉइंट से सिल्वर से चूक गईं, लेकिन आपने कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। आप भारत की पहली महिला हैं, जो ओलंपिक शूटिंग में मेडल लेकर आई हैं। मेरी ओर से आपको बहुत बधाई है।

पीएम मोदी ने कहा कि इस जीत ने आपका उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ा दिया है. मुझे पूरा विश्वास है कि आप आने वाले मैचों में अच्छा करेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनु भाकर से पेरिस ओलंपिक में साथी खिलाड़ियों का हालचाल भी जाना और पेरिस की व्यवस्थाओं के बारे में भी पूछा।

इस पर मनु भाकर ने कहा कि सभी खिलाड़ी खुश हैं और आपको नमस्ते कह रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि हमने यह कोशिश की है खिलाड़ियों को पेरिस ओलंपिक में सभी जरूरी सुविधाएं मिलें।

टोक्यो ओलंपिक में आपकी गन ने आपके साथ दगा कर दिया, लेकिन इस बार आपने सारी कमियों को पूरा कर दिया। इस पर मनु भाकर ने पीएम मोदी से कहा कि पेरिस ओलंपिक में आगे भी उनके मैच हैं, और वह उम्मीद कर रही हैं कि उनमें भी बेहतर प्रदर्शन होगा।

मनु भाकर ने कहा कि खिलाड़ियों के पास पेरिस में सभी सुविधाएं हैं और प्रधानमंत्री के प्रयास सफल रहे हैं। प्रधानमंत्री ने मनु भाकर से पूछा कि उन्होंने अपने माता-पिता से बात की है? इस पर मनु भाकर ने कहा कि वह शाम में अपने रूम में जाकर माता-पिता से बात करेंगी।

इस पर पीएम मोदी ने कहा कि आपके पिता को काफी खुशी होगी, उन्होंने आपको बहुत प्रोत्साहित किया है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल