वायनाड हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुःख, सहायता राशि का किया ऐलान

केरल में भूस्खलन से 8 लोगों की मौत हो गई और कई लोगों के फंसे होने की संभावनाएं हैं। इस बीच केंद्र सरकार ने ऐलान किया है कि जितने लोग इस भूस्खलन से प्रभावित हुए हैं उन सभी को मुआवजा दिया जाएगा।



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पोस्ट में लिखा, "वायनाड के कुछ हिस्सों में भूस्खलन से व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। घायल लोगों के लिए जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। सभी प्रभावित लोगों की सहायता के लिए बचाव अभियान फिलहाल चल रहा है। केरल के सीएम पिनराई विजयन से बात की और वहां की मौजूदा स्थिति के मद्देनजर केंद्र की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।

बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र को दो हिस्सों में बांटने के बाद, स्थानीय लोग और बचाव दल 400 से अधिक परिवारों को खोजने में जुटे हुए हैं जो अब अलग-थलग हो गए हैं। केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (केएसडीएमए) ने कहा कि अग्निशमन-एनडीआरएफ की टीमों को प्रभावित क्षेत्र में तैनात किया गया है। एनडीआरएफ की एक अतिरिक्त टीम वायनाड पहुंच रही है।

वहीं प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी, "पीएम नरेंद्र मोदी ने वायनाड में हए भूस्खलन में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। घायलों को 50-50 हजार रुपए दिए जाएंगे। केरल के मुख्य सचिव वी. वेणु ने स्थानीय मीडिया को बताया, "रात दो बजे के आसपास कम से कम दो से तीन बार भूस्खलन हुआ। इस समय, कुछ प्रभावित क्षेत्र कटे हुए हैं। मौसम भी एनडीआरएफ टीमों के लिए कुछ प्रभावित क्षेत्रों में जाने के लिए अनुकूल नहीं है। सभी लोग सतर्क हैं। हम समन्वित तरीके से बचाव कार्य में जुटे हैं। हम अभी भी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि कितने लोग फंसे हुए हैं। बचाव कार्य को सुनिश्चित करने के लिए लोगों को एयरलिफ्ट करने सहित सभी विकल्पों पर विचार किया जा रहा है।

क्षेत्र के सीएमओ के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने एक कंट्रोल रूम खोला है। आपातकालीन सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 9656938689 और 8086010833 जारी किए हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग