आईसीआईसीआई फाउंडेशन ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कुल्लू को स्कॉर्पियो वाहन भेंट किया।

 आईसीआईसीआई फाउंडेशन ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कुल्लू को स्कॉर्पियो वाहन भेंट किया।

फाउंडेशन की ओर से उपायुक्त कुल्लू तोरूल एस रवीश को गाड़ी की चाबियां सुपुर्द की गईं।


उपायुक्त ने बताया कि आईसीआईसीआई फाउंडेशन ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कुल्लू को एक स्कॉर्पियो वाहन भेंट किया है। इससे कुल्लू जिले के लोगों को आपदा के समय अधिक सुरक्षा और सहायता मिलेगी और स्थानीय स्तर पर आपदा से निपटने, प्रतिबंधित करने और संभालने की क्षमता बढ़ेगी। आईसीआईसीआई फाउंडेशन की यह पहल सामाजिक संबंधों को मजबूती प्रदान करने में अहम कड़ी साबित होगी।

इस अवसर पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण चेयरमैन एवं उपायुक्त कुल्लू तोरूल एस रवीश, को आईसीआईसीआई बैंक शाखा कुल्लू के रिलेशनशिप प्रबंधक पीयूष ने वाहन की चाबियां व कागजात भेंट किये।

उपायुक्त ने आईसीआईसीआई प्रबंधन का जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को वाहन उपलब्ध करवाने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होने कहा कि फाउंडेशन की और से यह दूसरा वाहन प्रदान किया गया है कुछ दिन पूर्व भी एक स्कॉर्पियो वाहन 

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को भेंट किया गया था।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला राजस्व अधिकारी डा गणेश सहित आईसीआईसीआई प्रबंधन के अधिकारी भी उपस्थित 

थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद