दिल्ली बुलेट व स्कूटी सवार की बहस में स्कूटी सवार ने बुलेट सवार महिला को मारी गोली, हुई मौत

बुलेट व स्कूटी सवार की बहस में स्कूटी सवार ने बुलेट सवार महिला को मारी गोली, हुई मौत 


गोकल पुरी फ्लाईओवर के पास एक स्कूटी उनकी मोटरसाइकिल से टकराते-टकराते बची। इसके बाद दोनों में बहस शुरू होने लगी।आपसी बहस खूनी जंग कब बदली पता ही नहीं चला और स्कूटी सवार ने गोली चला दी वो गोली बुलेट मोटरसाइकिल पर बैठे दंपति में से पत्नी को लगी और महिला की मौत हो गई। यह घटना दिन में करीब 03:15 बजे की बताई जा रही।मृतका की पहचान सिमरनजीत कौर के रूप में हुई है।

यह घटना नॉर्थ ईस्ट दिल्ली इलाके में रोड रेज गोकलपुरी फ्लाईओवर के नीचे रोडरेज में हुई । बुलेट मोटरसाइकिल पर हीरा सिंह और उनका परिवार सवार थे। हीरा के साथ उनकी पत्नी सिमरनजीत कौर और 12 और 4 साल के दो बच्चे थे। इसी बीच टक्कर लगते-लगते बची जिसके बाद बहस शुरू हो गई जो आगे जाकर गाली गलौज में बदल गई। गोकल पुरी फ्लाईओवर के पास दोपहिया वाहन पर सवार एक व्यक्ति के साथ उनकी बहस हो गई. हीरा सिंह और उनका परिवार फ्लाईओवर के बाईं ओर सड़क पर चलता रहा, जबकि दूसरा व्यक्ति फ्लाईओवर पर चढ़ गया। वो एक-दूसरे को गालियां देते रहे।

हीरा सिंह के मुताबिक, इसी बीच दूसरे व्यक्ति ने नीचे फ्लाईओवर से लगभग 30-35 फीट की संभावित दूरी से गोली चला दी। गोली उनकी पत्नी सिमरनजीत कौर के सीने के ऊपरी हिस्से और गर्दन के निचले हिस्से में लगी। इस घटना से हीरा और बच्चे स्तब्ध रह गए। आनन-फानन में हीरा अपनी पत्नी को टीएसआर के जीटीबी अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. इलाके के तमाम सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं साथ ही हमलावर की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास भी किये जा रहे हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल