प्रेम में टूटे मनचले आशिक ने तीन बच्चों की मां को जिंदा जलाने की कोशिश

मध्यप्रदेश : महिला ने शादी करने से इनकार कर दिया, तो सनकी आशिक ने उसे सरेआम पेट्रोल डालकर जिंदा जलाकर मार डालने की कोशिश की। जबलपुर में एक तरफा प्यार में सनकी आशिक ने ऐसी खौफनाक वारदात को अंजाम दिया, जिसे देख हर कोई हैरान है।



इसमें खुद वो भी बुरी तरह झुलस गया। फिलहाल दोनों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। दिल दहला देने वाली ये वारतात घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी में भी कैद हुई है। घटना रांझी थाना क्षेत्र के मस्ताना चौक की है। यहां एक महिला को दिनदहाड़े जिंदा जलाने की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मामला एकतरफा इश्क का बताया जा रहा है। नरेंद्र पंजाबी नाम का युवक 40 साल की शादीशुदा महिला से शादी करने की जिद कर रहा था। लेकिन महिला ने उसके प्रपोजल को ठुकरा दिया था।

महिला की 12 साल की बड़ी बेटी पिता के साथ रहती है, जबकि 9 साल की बेटी और 7 साल का बेटा उसके साथ रहते हैं। आपको बता दें कि घायल महिला का नाम सपना यादव है। वह मस्ताना चौक में फूल माला की दुकान चलाती है। पति से अलग होने के बाद पिछले 8 सालों से मायके में रह रही थी। पिछले 4 साल से महिला और युवक के बीच बातचीत होती थी, जिसे युवक प्रेम समझ बैठा। वह महिला पर शादी करने का दबाव बनाने लगा।पति से अलग होने के बाद शुरुआत में महिला किराए के मकान में रही | फिलहाल वह मां-पिता के साथ रह रही है. 40 साल का आरोपी ऑटो ड्राइवर नरेंद्र पंजाबी अविवाहित है | महिला की दुकान के पास उसका आना-जाना होता था| दोनों में बातचीत होने लगी | वह दुकान पर आकर बैठने लगा | मंगलवार को भी वह दुकान पर पहुंचा और महिला के सामने शादी करने की बात रखी| मना करने पर वह नाराज हो गया । नरेंद्र पेट्रोल से भरी बोतल भी साथ लाया था।

जैसे ही उसे महिला ने रिजेक्ट कर दिया तो वो गुस्से से भर उठा। उसने महिला पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग लगने के बाद महिला इधर उधर भागने लगी।

 उसने आरोपी युवक को पकड़ लिया, जिससे वह भी झुलस गया। दोनों को रांझी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत गंभीर है। बहरहाल पुलिस जांच में जुटी है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त