बीसीए की प्रवेश प्रक्रिया 31 जुलाई 2024 तक रहेगी जारी

बीसीए की प्रवेश प्रक्रिया 31 जुलाई 2024 तक रहेगी जारी






 ( नगरोटा सूरियां :  प्रेम स्वरूप शर्मा )

सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि राजकीय महाविद्यालय नगरोटा सूरियाँ में बीसीए की प्रवेश प्रक्रिया 31 जुलाई 2024 तक जारी रहेगी। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर केवल कुमार शर्मा ने बताया कि महाविद्यालय में अभी भी बीसीए प्रथम वर्ष के लिए 10 सीटें रिक्त हैं। अतः इच्छुक अभ्यर्थी 31 जुलाई से पहले महाविद्यालय में आकर आवेदन करें तथा अपना प्रवेश सुनिश्चित करें। प्रवेश तथा शुल्क सम्बन्धी जानकारी के लिए महाविद्यालय की वेबसाइट gcnagrotasurian@gmail.com पर देखें, यहां आपको प्रोपेक्टस पर सारी जानकारी उपलब्ध होगी। जल्दी ही महाविद्यालय के बीसीए विभाग में वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से 2 पदों को भरा जाएगा जिसके साक्षात्कार हेतु विश्वविद्यालय से अनुग्रह किया जा चुका है जो शीघ्र ही पूर्ण होगा। अतः विद्यार्थी 31 जुलाई तक प्रवेश लेकर महाविद्यालय के इस उन्नत तथा सक्षम विभाग से जुड़े।बीसीए के संयोजक प्रवीर धीमान ने बताया की महाविद्यालय के बीसीए विभाग के पास स्मार्ट क्लासरूम तथा उन्नत कम्प्यूटर लैब है। अतः अविभावक अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शीघ्र महाविद्यालय के बीसीए विभाग में अपने बच्चों का प्रवेश करवाएं। 1 अगस्त से बीसीए की नियमित कक्षाएं प्रारंभ हो जाएंगी। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

गगल के 70 परिवारों को मुआवजे के साथ आर एंड आर, काजल की पैरवी पर सरकार का बड़ा ऐलान

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

प्याज की कीमतों में भारी उछाल: नासिक मंडी में दाम 76 प्रतिशत तक बढ़े, रसोई का बजट फिर बिगड़ा

मनाली के शूरू में निजी काटेज में लगी आग, छह कमरे जलकर राख, लाखों के नुकसान है

ग्राम पंचायत मैरा में 2 अगस्त को लगेगा रक्तदान शिविर

पुलिस ने 7.73 ग्राम चिट्टा किया बरामद

जसूर में छह साल से निर्माणाधीन फ्लाईओवर बना जी का जंजाल, पत्थर गिरने से कार का शीशा टूटा