मिंजर मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में एंकर रश्मि ठाकुर की एंकरिंग ने सबको किया मंत्रमुग्ध

मिंजर मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में एंकर रश्मि ठाकुर की एंकरिंग ने सबको किया मंत्रमुग्ध 

अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले समेत अमर उजाला संस्थान के मेधावी छात्र सम्मान समारोह में अपनी एंकरिंग का जादू बिखेर चुकी हैं। दर्शकों के स्नेह के बलबूते वह भविष्य में आगे बढ़ रही हैं रश्मि ठाकुर

अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में एंकर और स्थानीय कलाकार रश्मि ठाकुर ने शेरो शायरी और दिलकश आवाज से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। सांस्कृतिक संध्या में जहां एक से बढ़कर एक कलाकारों ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में अपने हुनर का लोहा मनवाया तो वहीं, दूसरी ओर एंकर ने अपनी शायरी और चुलबुले अंदाज से सबका दिल जीतने का काम किया। अमर उजाला से रूबरू होते हुए एंकर रश्मि ठाकुर ने बताया कि उनके पिता सेना में अधिकारी थे। पिता की जहां-जहां ड्यूटी रही, वहीं पर हम तीन भाई-बहनों की पढ़ाई हुई। अचानक पिता की मौत हो गई। इसके बाद उन पर दुखों का पहाड़ ही टूट पड़ा। कुछ साल बाद उनकी माता का भी देहांत हो गया। बचपन से ही स्टेट होल्ड करना और एंकरिंग करना उन्हें अच्छा लगता था। 

उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य जीवन में एयर फोर्स में जाकर देश की सेवा करने का रहा लेकिन, पिता-माता के देहांत के बाद जिम्मेदरियों के बोझ के चलते उन्होंने एंकरिंग में ही अपना भविष्य बनाने की सोची। आपको बता दें कि अब तक वह सूरजकुंड मेले, फरीदाबाद टूरिज्म, हेरिटेज फेस्ट, मैंगो फेयर,और अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले इत्यादि कई स्थानों पर अपने रंग बिखेर चुकी है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी