CGHS का लाभ प्राप्त हो कांगड़ा,चंबा के लोगों को : राज्यसभा सांसद सुश्री इंदु गोस्वामी

मैं आपके माध्यम से माननीय स्वास्थ्य मंत्री जी का ध्यान जिला काँगड़ा, हिमाचल प्रदेश में CGHS? वैलनेस केंद्र की आवश्यकता की ओर आकृष्ट करना चाहती हूँ।



जिला काँगड़ा, जिला हमीरपुर व जिला चंबा में CGHS के अंतर्गत इलाज कराने वाले लोगों को चंडीगढ़ व शिमला जाना पड़ता है। पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण, इन जिलों से आवागमन में बहुत समय लगता है। प्राय: बच्चों, महिलाओं और बुजुर्ग मरीजों को इलाज के लिए एक अटेंडेंट के साथ रुकने की व्यवस्था करनी पड़ती है। जिला काँगड़ा से हमीरपुर 90 किलोमीटर है तथा जिला चंबा 120 किलोमीटर है, इसलिए आम जन एक दिन में ही आना जाना कर सकते हैं।

जिला काँगड़ा में लगभग 20 से ज्यादा केंद्र सरकार के कार्यालय हैं, जिनमें लगभग दस हजार से अधिक? CGHS का लाभ लेने वाले केन्द्रीय कर्मचारी कार्यरत हैं, इसके अलावा आर्मी व अन्य पैरा मिलिट्री फ़ोर्स में सेवा दे रहे जवान व उनके परिवार के सदस्य भी रहते हैं जिनमें बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों की संख्या अधिक है। महोदय, इन जिलों में लगभग हर घर का एक सदस्य आर्मी या पैरा मिलिट्री फ़ोर्स में कार्यरत हैं पालमपुर और धर्मशाला कैंटोनमेंट क्षेत्र भी है जहाँ काफी संख्या में सेना के जवान व उनके परिवार के सदस्य रहते हैं, उनके लिए भी CGHS की सुविधा लेना आसान हो जायेगा।

अतः मेरा सरकार से अनुरोध है कि वर्णित तथ्यों के मद्देनज़र, जिला काँगड़ा में CGHS? वेलनेस सेंटर बनाने के लिए सम्बंधित विभाग को निर्देशित करने की कृपा करें। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फतेहपुर: ऑर्डनरी कैप्टन रवि दत्त का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, क्षेत्र में शोक की लहर

ज्वाली पुलिस ने भटके हुए हालात में मिली महिला को सुरक्षित परिजनों को सौंपा

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत दो आवेदकों को ई-टैक्सी के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी देने पर मंजूरी 

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

योगा प्रतियोगिता में त्रियंवक तिवारी ने जीते दो गोल्ड मेडल

नेरचौक मेडिकल कॉलेज के 13 आउटसोर्स कर्मचारियों की बहाली का रास्ता साफ

9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित

स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 32 यात्री सुरक्षित बचाए गए

सेवा, संकल्प अभियान के तहत मरीजों को बांटे फल