जयसिंहपुर से दिल्ली के लिए HRTC वोल्वो बस का ट्रायल हुआ सफल, मंत्री यादवेंद्र गोमा ने दी बधाई

जयसिंहपुर से दिल्ली के लिए HRTC वोल्वो बस का ट्रायल हुआ सफल,आयुष और खेल मंत्री यादवेंद्र गोमा ने दी बधाई 

( पालमपुर केवल कृष्ण शर्मा ) हिमाचल पथ परिवहन निगम बस सेवा जयसिंहपुर से दिल्ली के लिए शुरू होने जा रही है। जिसके लिए परिवहन ने ट्रायल किया जोकि सफल रहा। 

आयुष और खेल मंत्री यादवेंद्र गोमा ने लंबागांव से काथला तक बस में सफर किया और परिवहन निगम को सफल ट्रायल की बधाई दी।

गोमा ने कहा कि इस क्षेत्र के लोगों की दिल्ली तक वोल्वो बस की वर्षों पुरानी मांग थी, जिसे पूरा किया जा रहा है। शीघ्र ही जयसिंहपुर से दिल्ली तक वोल्वो बस आरंभ की जाएगी, ताकि लोगों को सुविधा मिल सके। जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़क और बस नेटवर्क को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकता है और इस दिशा में विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

इसके बाद मंत्री ने जयसिंहपुर बस डिपो, बस स्टैंड और वर्कशॉप के कार्यस्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही वर्कशॉप और अन्य कार्यों का आरंभ किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने वन मंडल पालमपुर के अंतर्गत पौधरोपण किया। डीएफओ पालमपुर संजीव शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम में बीडीसी अध्यक्ष कुलवंत राणा, एसडीएम संजीव ठाकुर, मंडल प्रबंधक एचआरटीसी पंकज चड्ढा, तहसीलदार अभिषेक भास्कर, अधिशासी अभियंता विजय वर्मा, अधिशासी अभियंता संजय ठाकुर

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

गगल के 70 परिवारों को मुआवजे के साथ आर एंड आर, काजल की पैरवी पर सरकार का बड़ा ऐलान

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

प्याज की कीमतों में भारी उछाल: नासिक मंडी में दाम 76 प्रतिशत तक बढ़े, रसोई का बजट फिर बिगड़ा

मनाली के शूरू में निजी काटेज में लगी आग, छह कमरे जलकर राख, लाखों के नुकसान है

ग्राम पंचायत मैरा में 2 अगस्त को लगेगा रक्तदान शिविर

पुलिस ने 7.73 ग्राम चिट्टा किया बरामद

जसूर में छह साल से निर्माणाधीन फ्लाईओवर बना जी का जंजाल, पत्थर गिरने से कार का शीशा टूटा