पालमपुर विज्ञान केन्द्र, पालमपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस-2024

 पालमपुर विज्ञान केन्द्र, पालमपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस-2024


अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के उपलक्ष्य पर पालमपुर विज्ञान केन्द्र, पालमपुर में विद्यार्थियों, शिक्षकों व सामान्य आगंतुकों के लिया लोकप्रिय विज्ञान व्याख्यान व ओपन हाउस प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया । 

कार्यक्रम का आगाज़, परियोजना समन्वयक के लोकप्रिय विज्ञान व्याख्यान से हुआ । उन्होंने सतत् विकास लक्ष्यों व जलवायु परिवर्तन जैसे ज्वलंत मुद्दों पर अपने विचार रखे । इसके साथ ही उन्होंने दैनिक जीवन में अपनाये जाने योग्य कुछ सुझाव भी श्रोताओं के साथ साँझ किया । उन्होंने अपने वक्तव्य के अंत में समस्त सतत् लक्ष्यों को पूर्ण करने की प्रतिज्ञा सभी को दिलवाई । 

तद्पश्चात, सभी के लिए ‘प्रोजेक्ट चीता : चीता पुनर्वास कार्यक्रम’ विषय पर एक ओपन हाउस प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया । इस प्रश्नोत्तरी में, प्रोजेक्ट चीता व अन्य बड़ी बिल्लियाँ से संबंधित परियोजनाओं, संबंधित संस्थायें, विभाग व एजेंसियाँ और महत्वपूर्ण तथ्यों पर कई सवाल पूछे गये तथा सही उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया । पालमपुर विज्ञान केन्द्र, पालमपुर के द्वारा सभी उपस्थित दर्शकों व प्रतिभागियों को साधुवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई । 


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी

मतदान और मतगणना के लिए प्रबंध एवं व्यवस्थाओं बारे समीक्षा बैठक आयोजित

जिला के पूह विकास खंड में सार्वजनिक स्थानों में आयोजित किया गया विशेष सफाई अभियान

उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन जारी करने से पहले होगी फिजिकल वेरिफिकेशन - उपायुक्त

आइए जानें किन राशियों पर होगी सूर्य की कृपा व जानें आज का पंचांग

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

संजय अवस्थी ने गोदन गांव में बाढ़ प्रभावित परिवारों का जाना कुशलक्षेम